National

#LokSabha : भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने कहा,  शिवसेना ने  सामना में गोडसे को देशभक्त बताया था , अब कांग्रेस उसी के साथ  

NewDelhi : भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने लोकसभा में कहा कि कांग्रेस ने महाराष्ट्र में शिवसेना के साथ सरकार बनाई.  शिवसेना ने नाथूराम गोडसे को अपने मुखपत्र सामना में देशभक्त कहा था. कहा कि कांग्रेस सत्ता और लालच के लिए किसी भी सीमा तक जा सकती है.  जान लें कि सदन में कांग्रेस ने प्रज्ञा ठाकुर द्वारा कथित रूप से गोडसे को देशभक्त कहने पर जमकर उनकी आलोचना की है.

भाजपा सांसद प्रज्ञा सिंह ठाकुर द्वारा अपनी टिप्पणी के बाद लोकसभा में हंगामा हुआ.   लोकसभा में  भाजपा सांसद प्रज्ञा सिंह ठाकुर के गोडसे वाले बयान पर सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच तीखी बहस के बीच प्रज्ञा ठाकुर ने माफी मांग ली, पर हंगामा कम नहीं हुआ.

भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने कांग्रेस पर हमलावर होते हुए राहुल गांधी के खिलाफ प्रज्ञा ठाकुर को आतंकवादी कहने पर विशेषाधिकार प्रस्ताव लाने की मांग की.  इसी क्रम में  उन्होंने महाराष्ट्र में शिवसेना के साथ सरकार बनाने को लेकर कांग्रेस पर हमला किया.

इसे भी पढ़ें : अनुबंध के बाद कंपनियां कर पायेगी कर्मचारियों की छंटनी, लोकसभा में औद्योगिक संबंध संहिता 2019 बिल पेश

हम अनकंडीशनल माफी चाहते हैं  : चौधरी

लोकसभा में कांग्रेस के नेता अधीर रंजन चौधरी ने कहा, हम अनकंडीशनल माफी चाहते हैं. एआईएमआईएम चीफ असद्दुदीन ओवैसी ने कहा कि  लोकसभा  अध्यक्ष ने कहा कि टिप्पणी रिकॉर्ड में नहीं हैं.  यह एक बड़ा उल्लंघन है,   सदस्य को स्पष्ट रूप से कहना चाहिए कि गोडसे देशभक्त’ नहीं है, वह गांधी का आतंकवादी और हत्यारा है.

लोकसभा में भाजपा सांसद प्रज्ञा सिंह ठाकुर ने कहा कि लोकसभा में दिये गये मेरे बयानों को गलत ढंग से पेश किया गया. मैं राष्ट्र के लिए महात्मा गांधी के योगदान का सम्मान करती हूं. इसके बाद उन्होंने कहा कि सदन के एक सदस्य  ने मुझे आतंकवादी बताया.  यह मेरी गरिमा पर हमला है.  अदालत में मेरे खिलाफ कोई आरोप साबित नहीं हुआ है.

इसे भी पढ़ें : #SriLankanPresident: भारत और श्रीलंका के संबंधों को ऊंचाईयों पर ले जाना चाहता हूं- गोटबाया राजपक्षे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button