JharkhandSimdega

मुहर्रम का जुलूस निकाला गया, शस्त्र चालन का हुआ प्रदर्शन 

Simdega : सिमडेगा में मुहर्रम का को जुलूस निकाला गया. सभी अखाड़े के लोग भट्ठीटोली स्थित हारूण रसीद चौक के निकट जमा हुए. यहां से सामूहिक रूप से मुहर्रम का जुलूस निकाला गया. मुजाहिद मुहल्ला  अखाड़ा, ईदगाह मुहल्ला अखाड़ा, आजाद बस्ती, चर्च रोड अखाड़ा, नूर मोहल्ला अखाड़ा, हिफाजते हिंद अखाड़ा के लोग गाजे बाजे के साथ इसलामपुर स्थित हारूण रसीद चौक पहुंचे. यहां से लगभग पांच बजे जुलूस की शुरुआत की गयी. जुलूस के शामिल लोग अपने हाथों में पारंपरिक हथियार लिये थे. जुलूस के दौरान कई स्थानों शस्त्र चालन का प्रदर्शन किया गया.

शस्त्र चालन में युवकों ने काफी उत्साह के साथ भाग लिया तथा आकर्षक खेल का प्रदर्शन किया तथा कई करतब भी दिखाये. शस्त्र चालन में बच्चे एवं बुजुर्गो ने भी बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया. लाठी, बल्लम, तलवार एवं नुमाइशी खेल का प्रदर्शन किया गया. जुलूस में शामिल लोग नारे तकबीर अल्लाहु अकबर, या अली, या हसन, या हुसैन आदि नारे लगा रहे थे. जुलूस में शामिल लोग मुख्य पथ,  नीचे बाजार होते हुए महावीर चौक तक गये. जहां पर जमकर शस्त्र चालन का प्रदर्शन किया गया. यहां पर रामनवमी प्रबंधन समिति द्वारा जुलूस का स्वागत किया गया. साथ ही सेंट्रल मुहर्रम समिति के लोगों को सम्मानित भी किया.

महावीर चौक पर शस्त्र चालन प्रदर्शन करने के बाद जुलूस शामिल लोग वापस भट्टीटोली लौट गये. जहां देर रात तक शस्त्र चालन का प्रदर्शन करते हुए युवकों से एक से बढ़कर एक करतब दिखाये. जुलूस का  नेतृत्व सेंट्रल अंजुमन समिति के अध्यक्ष मो शमीम फौजी,सचिव शहजाद अंसारी, उपाध्यक्ष वसीम खान, सह सचिव मो इबरार आलम, खजांची अलाउद्दीन खान आदि कर रहे थे.

इसे भी पढ़ें- युवाओं को रोजगार हमारी सबसे बड़ी प्राथमिकता : रघुवर दास

पगड़ी समारोह का आयोजन 

मुहर्रम के जुलूस से पूर्व गुलजार गली के सामने मुहर्रम समिति चर्च रोड के तत्वावधान में पगड़ी समारोह का आयोजन किया गया. इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में उपायुक्त जटाशंकर चौधरी एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में एसपी संजीव कुमार,नगर परिषद अध्यक्ष पुष्पा कुल्लू, उपाध्यक्ष ओमप्रकाश साहू,अभियान एएसपी निर्मल गोप, एसडीपीओ अमित कुमार सिंह, डीएसपी नौशाद आलम ,भाजपा उद्योग प्रकोष्ट के प्रदेश सह संयोजक रोशन शर्मा,अल्पसंख्यक मोरचा रांची महानगर अध्यक्ष ,आरिफ रजा, जैकी अहमद खान,भाजपा जिला अध्यक्ष संजय ठाकुर,चेंबर ऑफ कॉमर्स के के अध्यक्ष मोती लाल अग्रवाल,रामनवमी प्रबंधन समिति के अध्यक्ष प्रदीप शर्मा,कांग्रेस जिला अनूप केसरी आदि उपस्थित थे. मौके पर आगत सभी अतिथियों को पगड़ी पहना कर सम्मानित किया गया.कार्यक्रम को सफल बनाने में मो रूस्तम,तबरेज आलम,कमर अंजुम, पम्मी,दानिश, मो उजैर आदि ने महत्वपूर्ण भूमिका निभायी.

इसे भी पढ़ें- हर घटना-दुर्घटना के लिए खाकी की ही क्यों, सफेदपोशों की भी हो जिम्मेदारी तय : पुलिस मेंस एसोसिएशन

मो सद्दाम ने बांधा समां

गुमला से आये ताशा ग्रुप में शामिल मो सद्दाम  ने एक से बढ़कर एक देश भक्ति गीतों से समां बांध दिया. उन्होंने कई देश भक्ति गीत के अलावा धार्मिक गीत भी प्रस्तुत किये. साथ ही ताशा पार्टी में शामिल वादन कलाकारों ने ढोल ताशे के धुन पर लोगों को झूमने पर विवश कर दिया.ताशा पार्टी में जुलु, बबलू, झुनु, गुड्डू, राजा, छोटु, आदि शामिल थे.

Related Articles

Back to top button