
Simdega : सिमडेगा की हॉकी खिलाड़ी अलका, प्रमिला व सिमता की गोल के बदौलत हॉकी ओड़िशा को पराजित कर हॉकी झारखंड सेमीफाइनल में में पहुंच गयी. हॉकी इंडिया द्वारा बेंगलौर में आयोजित थर्ड 5 ए साइड हॉकी इंडिया सीनियर नेशनल चैंपियनशिप 2018 में झारखंड महिला हॉकी टीम हॉकी ओड़िशा को पेनाल्टी शूटआउट में पराजित कर पहली बार सेमीफाइनल में प्रवेश किया. मैंदानी खेल में दोनों ही टीम 1-1 गोल की बराबरी पर रही. झारखंड टीम की ओर से प्रमिला सोरेंग ने गोल की थी. पेनाल्टी शूटआउट में सिमता मिंज, प्रमिला सोरेंग एवं अलका डुंगडुंग (तीनों सिमडेगा) ने गोल की.
इसे भी पढ़ें- युवाओं को रोजगार हमारी सबसे बड़ी प्राथमिकता : रघुवर दास
झारखंड की गोलकीपर सोनल मिंज ने पेनाल्टी शूटआउट में ओड़िसा की गोल को बचा लिया. झारखंड टीम सोनल मिंज, बिरजनी एक्का, अलका डुंगडुंग, पिंकी एक्का, सीमा कुमारी, सिमता मिंज, रीमा बखला, वेतन डुंगडुंग, प्रमिला सोरेंग, कोच- अलका डुंगडुंग, बिगन सोय है. टीम के समस्त सदस्यों को विजयी होने पर सिमडेगा हॉकी के महासचिव मनोज कोनबेगी व ओपी अग्रवाल, कमलेश्वर मांझी, प्रतिमा बरवा, बीना केरकेट्टा, सोहन बड़ाईक, रामकैलाश राम, सुनील तिर्की, पंखरसीयूस टोप्पो, बसंत बा टीम की जीत पर बधाई देते हुए शुभकामनाएं दी. इस टीम में अलका , सिमता, वेतन, पिंकी, सीमा कुमारी एवं प्रमिला तथा मैनेजर अलका डुंगडुंग सिमडेगा के है. टीम के साथ सिमडेगा के सुखराम मांझी भी है.




