JharkhandJharkhand PoliticsJharkhand StoryKhas-KhabarLead NewsNEWSRanchiTop StoryTRENDING

पीएम के “एक राष्ट्र एक वर्दी” विचार के बाद सांसद संजय सेठ ने डीजीपी को लिखा पत्र

हर पुलिसकर्मी व अधिकारी के लिए अनिवार्य हो वर्दी

Ranchi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने 1 नेशन 1 यूनिफार्म का विचार देने के बाद रांची के सांसद श्री संजय सेठ ने झारखंड के पुलिस महानिदेशक नीरज सिन्हा को पत्र लिखा है.पुलिस महानिदेशक को लिखे पत्र में सांसद ने कहा है कि यह माननीय प्रधानमंत्री जी का एक उत्तम विचार है ताकि पूरे राष्ट्र की पुलिसिंग सामान हो सके. सांसद ने कहा है कि वर्तमान में रांची सहित पूरे झारखंड की स्थिति ऐसी है कि पुलिसकर्मी, कई पुलिस अधिकारी, थाना प्रभारी वर्दी में नहीं दिखते.थाना के मुंशी तक वर्दी में नहीं दिखते, जो बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण है. उन्होंने कहा है कि मेरा सुझाव है कि झारखंड में हर थाने, जिला के पुलिस पदाधिकारियों के लिए वर्दी अनिवार्य की जाए. इससे एक सकारात्मक संदेश समाज में जाएगा. पुलिस के प्रति लोगों का विश्वास और मजबूत होगा. असामाजिक तत्वों और अपराधियों में पुलिस का डर पैदा होगा. वर्दी पुलिस की शान होती है, आम लोगों के बीच पुलिस की पहचान हो सके, इस उद्देश्य से भी वर्दी का उपयोग महत्वपूर्ण है. सांसद ने इस सुझाव को अमल करने की दिशा में निर्देश जारी करने को कहा है ताकि राज्य के हर पुलिस अधिकारी अपने कार्य के दौरान पूरी वर्दी में मौजूद हों और समाज को सकारात्मक संदेश मिल सके.

इसे भी पढ़ें: कृषि,पशुपालन एवं सहकारिता मंत्री बादल की सराहनीय पहल, मत्स्य किसान प्रशिक्षण केंद्र, शालीमार परिसर नहाया दूधिया रोशनी से

Related Articles

Back to top button