
Ranchi : सांसद संजय सेठ ने शनिवार को नामकुम स्थित श्मशान घाट में सांसद निधि से सौंदर्यीकरण एवं पहुंच पथ के निर्माण कार्य का शिलान्यास किया. शिलान्यास के बाद श्री सेठ ने कहा कि लंबे समय से स्थानीय लोगों की यह मांग थी कि जोरार श्मशान घाट को व्यवस्थित किया जाये और उसका सौंदर्यीकरण हो.
इसे भी पढ़ें :बस संचालकों ने सरकार से कहा- तीन माह का रोड टैक्स माफ हो, 50 फीसदी क्षमता के साथ बस चलाने की मिले अनुमति
इसी के तहत सांसद निधि से यहां सौंदर्यीकरण कार्य का शिलान्यास किया गया. स्थानीय लोगों की समस्याओं को देखते हुए इस श्मशान घाट में शेड, दाह संस्कार के लिए चूल्हा और रोड का निर्माण किया जायेगा.
मौके पर सांसद ने पौधारोपण भी किया. उन्होंने कहा कि प्राथमिकता के आधार पर रांची लोकसभा के सभी श्मशान घाटों को सुंदर और स्वच्छ स्थल बनाने का प्रयास किया जायेगा.
इसे भी पढ़ें :अनलॉक झारखंडः सरकारी आदेश का उल्लंघन, बिहार से चोरी छिपे आ रही बसें
कार्यक्रम में पूर्व विधायक रामकुमार पाहन, चुटिया मंडल के अध्यक्ष सुजीत शर्मा, सांसद प्रतिनिधि प्रमोद सिंह, रिंकू सिंह, पिंटू सिंह, राजेश यादव, उप मुखिया नवीन सोनी, रवि सिंह, मनोज साहू, गोपाल लोहिया, छतर धारी महतो, रमेश शर्मा, दिलीप केसरी, हीरा साव, भीम मुंडा, गौतम देव, अशोक गोप, शिव रामदास, संदीप गोप, बिरसा पाहन सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता व स्थानीय नागरिक भी मौजूद थे.
इसे भी पढ़ें :राजीव गांधी खेल रत्न अवार्ड के लिए हॉकी इंडिया ने पीआर श्रीजेश और दीपिका के नाम भेजे




