JharkhandRanchi

सांसद महेश पोद्दार ने की एचईसी को प्रोत्साहित करने की मांग, कहा- HEC में बने रेल कोच, व्हील एंड एक्सेल

Ranchi : राज्यसभा सांसद महेश पोद्दार ने रांची स्थित एचईसी को और अधिक प्रोत्साहित किये जाने की वकालत की है. इसमें रेल कोच, व्हील एंड एक्सेल सहित रेलवे के उपस्करों का निर्माण शुरू करने की मांग की है.

बुधवार को रांची और चक्रधरपुर रेल मंडल की ऑनलाइन बैठक में उन्होंने कई मुद्दे उठाये. उन्होंने भारी अभियंत्रण निगम लिमिटेड (एचइसी) की तकनीकी दक्षता, प्रशिक्षित कुशल कार्यबल, रेलवे साईडिंग आदि का हवाला देते हुए यह मांग रखी. कहा कि रेलवे उपस्करों के निर्माण से एचइसी को और मजबूत करने में मदद मिलेगी.

इसे भी पढ़ें: सदन में मुख्य विपक्षी पार्टी के विधायक ने बांधे मोदी-योगी की तारीफों के पुल

लोहरदगा-टोरी रूट से ट्रेन सेवा हो शुरू

महेश पोद्दार ने कहा कि रांची-हटिया से लम्बी दूरी की यात्री ट्रेनों का परिचालन नवनिर्मित लोहरदगा-टोरी रूट से शुरू कराया जाना चाहिए. साथ ही उन्होंने सिल्ली-इलू लाइन का काम शुरू करने का आग्रह किया.

इससे जमशेदपुर-कोलकाता आवागमन में दो घंटे के समय की बचत होगी. उन्होंने कोडरमा-रांची रेल लाइन पर पटना के लिए सीधी तथा अन्य बड़े शहरों व ग्रैंड कॉर्ड लाइन पर परिचालित लम्बी दूरी की ट्रेनों के लिए लिंक या शटल ट्रेन सेवा शुरू करने की मांग भी की.

इसे भी पढ़ें: दो हजार रुपये उधार देने का झांसा देकर ले गये जंगल, फिर दुष्कर्म के बाद कर दी हत्या

रेलवे अस्पताल की स्थापना पर दिया जोर

पीएम द्वारा झारखण्ड से शुरू की गयी आरोग्य बीमा परियोजना आयुष्मान भारत को सफल बनाने पर चर्चा हुई. सांसद के मुताबिक दक्षिण पूर्व रेलवे के रांची और चक्रधरपुर मंडल द्वारा अपने-अपने कार्यक्षेत्र में कम से कम एक-एक 100 बेड वाले उन्नत अस्पताल की स्थापना की जानी चाहिए.

इसकी सेवाएं आयुष्मान भारत योजना के पात्र लाभुकों के लिए भी सुलभ करायी जाये. रांची और चक्रधरपुर रेल मंडल के सभी स्टेशनों पर निःशुल्क वाई–फाई सुविधा उपलब्ध कराने का भी सुझाव दिया.

रांची और हटिया आनेवाली ट्रेनों का विस्तार लोहरदगा तक किये जाने की वकालत की. कहा कि जिन ट्रेनों के रेक के लौटने में पर्याप्त समय हो, उसे लोहरदगा तक बढ़ाया जाना ठीक रहेगा.

इसे भी पढ़ें: झारखंड में गुटखा-पान मसाला पर प्रतिबंध के बावजूद धड़ल्ले से हो रही बिक्री

Related Articles

Back to top button