
Ranchi : सैटेलाइट कॉलोनी के पास रांची रेल डिवीजन की ओर से शुक्रवार को अतिक्रमण हटाओ अभियान के तहत कार्रवाई शुरू की गई. इस दौरान वहां पर 35 घर और 18 दुकानों को गिरा दिया गया. सुबह ही आरपीएफ के जवान पूरी टीम के साथ वहां पहुंच गए थे. उन्होंने घर और दुकान को खाली करने का आदेश दिया और बुलडोजर चलवा दिया गया. इसके बाद एक-एक कर अवैध रूप से बने घर और दुकानों को ढाह दिया. वहीं लोगों को वार्निंग भी दी गई कि वे लोग दोबारा से वहां अतिक्रमण न करे.
इसे भी पढ़ें : कमलपुर में घर में घुसकर चोरी, घर पर नहीं थे परिवार के लोग
12 सितंबर को दिया था नोटिस
रेलवे की ओर से 12 सितंबर को अवैध रूप से रह रहे लोगों को नोटिस जारी किया गया था. उस समय लोगों ने अपने मकान और दुकान को खाली कर दिया था. लेकिन कुछ दिनों के बाद वे लोग फिर से आकर रहने लगे. जब शुक्रवार को रेलवे की टीम अतिक्रमण हटाने पहुंची तो किसी ने कोई विरोध नहीं किया. चूंकि पहले से ही उन्हें नोटिस दिया जा चुका था.
इसे भी पढ़ें : BIG NEWS : ‘गरीब बच्चों को लैपटॉप, मोबाइल फोन की फ्री सुविधा देनी चाहिए’, केंद्र और दिल्ली सरकार को सुप्रीम कोर्ट का निर्देश
बिना लाइन काटे कार्रवाई, टला हादसा
सभी दुकान और घरों में बिजली की सप्लाई जारी थी. टीम ने बिना लाइन काटे ही वहां पर कार्रवाई शुरू कर दी. जिससे कि वहां पर शार्ट सर्किट भी हो गया. वहीं पोल भी गिर गया. इस बीच वहां पर अफरा-तफरी जैसी स्थिति हो गई. लेकिन लोगों की सूझबूझ की वजह से एक बड़ा हादसा टल गया. बताते चलें कि सभी घर और दुकानों में पोल से बिजली का कनेक्शन लिया हुआ था.
इसे भी पढ़ें : हजारीबाग में फंदे पर झूलता मिला गिरिडीह के छात्र का शव




