JharkhandRanchi

जिला प्रशासन और सीसीएल के बीच हुआ एमओयू

Ranchi: कोरोना के संभावित तीसरी लहर के मद्देनज़र सेंट्रल कोलफील्ड लिमिटेड (कोल इंडिया की अनुषंगी कं) जिला प्रशासन के सहयोग के लिए आगे आयी है. सीएसआर के तहत सीसीएल 1.126 करोड रुपए की राशि का सहयोग करेगा. इसे लेकर आज 13 अगस्त 2021 को उपायुक्त कार्यालय कक्ष में सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड एवं जिला प्रशासन रांची के बीच एमओयू साइन किया गया.

उपायुक्त रांची छविरंजन की उपस्थिति में एसडी एंड सीएसआर, सीसीएल, रांची के विभागाध्यक्ष एसएस लाल और ज़िला प्रशासन के प्रतिनिधि के रूप में सिविल सर्जन, रांची के बीच एमओयू का आदान-प्रदान हुआ.

इसे भी पढ़ें :कांग्रेस को रंग बदलने में तनिक भी समय नहीं लगता: प्रतुल शाहदेव

प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में खुलेगा ऑक्सीजन उत्पादन प्लांट, सीसीएल करेगा सहयोग

सीसीएल सीएसआर मद से राँची जिला के सोनहातु एवं ओरमांझी प्रखण्ड के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के कोविड वार्ड हेतु 1.126 करोड़ रुपये की लागत से 200 एलपीएम क्षमता युक्त 2 पीएसए ऑक्सीजन उत्पादन प्लांट, ऑक्सीजन पाइपलाइन प्रणाली के साथ स्थापित किया जाएगा.

यह परियोजना कोविड -19 की संभावित तीसरी लहर के लिए तैयारियों की दिशा में एक कदम है, साथ ही यह जिले में स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने में मदद करेगी. इस मौके पर सीसीएल की ओर से विभागाध्यक्ष, सीएसआर एसएस लाल, उप प्रबंधक सिविल साक्षी होरो, सहायक प्रबंधक श्वेता हांसदा, सहायक प्रबंधक उपहार कौशल मौजूद थे.

इसे भी पढ़ें :नये हाइकोर्ट परिसर के निर्माण से जुड़े मूल दस्तावेज 27 अगस्त तक पेश करे एसीबी : HC

Related Articles

Back to top button