|| विधायक प्रो. जयप्रकाश वर्मा ने विधानसभा में ध्यानाकर्षण में उठाया मुद्दा ||
गिरिडीह : नक्सलियों द्वारा मारे गए खुशी यादव उर्फ रामदेव यादव के आश्रित को अब तक नौकरी नहीं दिए जाने का मामला मंगलवार को चतुर्थ झारखंड विधानसभा के द्वितीय सत्र के ध्यानाकर्षण के दौरान गांडेय विधायक प्रो. जयप्रकाश वर्मा ने उठाया।
प्रो. वर्मा ने कहा कि उग्रवादियों ने मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के लेदा निवासी स्वर्गीय रामदेव यादव उर्फ खोशी यादव की 30 अप्रैल 1996 को हत्या कर दी थी। हत्या के बाद स्व. यादव की पत्नी मो. द्रौपदी देवी की आर्थिक स्थिति अत्यन्त नाजुक हो गयी है तथा पैसे के अभाव में अपना समुचित इलाज नहीं करा पा रही है। साथ ही इनके बच्चे मजदूरी कर जीविकोपार्जन कर रहे हैं। इससे उनकी पढ़ाई-लिखाई चौपट हो गयी है।
गिरिडीह उपायुक्त द्वारा सरकारी नौकरी के लिए अनुशंसा की गयी थी परंतु अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की गयी है। उन्होंने सरकार से मृतक रामदेव यादव उर्फ खोशी यादव के पुत्र भोला कुमार यादव को सरकारी नौकरी दिलाने की मांग की।




