GiridihJharkhandMain Slider

राज्य में 85 हज़ार से अधिक चिकित्सक और पारा मेडिकल कर्मियों की जरूरत, हेमंत सरकार की नज़र बहाली पर: बन्ना

आयुष्यामन योजना में लूट का मामला सामने आने पर कार्रवाई तय

गिरिडीह पहुंचे स्वास्थ्य मंत्री, कहा जल्द यहां स्टार्ट किया जाएगा आइसीयू यूनिट

Giridih :  राज्य के स्वास्थ्य मंत्री रविवार को गिरिडीह पहुंचे. जहां गांडेय विधायक सरफराज अहमद, कांग्रेस अधयक्ष नरेश वर्मा और पार्टी के नेता समीर राज समेत कई नेताओं ने शहर के परिसदन भवन में स्वास्थ्य मंत्री का स्वागत किया. इस बीच पत्रकारों से लंबी बातचीत में मंत्री बन्ना गुप्ता ने कहा कि पूरे राज्य में चिकित्सक और स्वास्थ्य कर्मियों की कमी है.

समर्थकों के साथ मंत्री बन्ना गुप्ता.

करीब 85 हज़ार से अधिक चिकित्सक और कर्मियों की बहाली होने जरूरी है. तभी स्वास्थ्य सुविधा को पटरी पर लाया जा सकता है. मंत्री ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरन का हवाला देते हुए कहा कि बहाली की दिशा में प्रयास चल रहा है. खुद मुख्यमंत्री इसके लिए प्रयासरत है. कोर्ट का अड़चन बताते हुए मंत्री ने कहा कि कोर्ट से जो समस्या है. वो दूर होते ही बहाली शुरू होगी. क्योंकि पूर्व के सरकारों के वक़्त में जो हाल राज्य का हुआ, उस हाल को अब किसी सूरत में दुहराना ठीक नहीं रहेगा.

इसे भी पढ़ेंः हाथरस कांड:   प्रदर्शन कर रहे सपा-RLD कार्यकर्ताओं पर लाठीचार्ज, प्रियंका ने पूछा – हाथरस के DM को कौन बचा रहा है?

कोरोना काल में जांच में तेजी लायी गयी

हेमंत सरकार को जनता की सरकार बताते हुए मंत्री ने ये भी कहा कि कोरोना काल में आईसीएआर के दिशा निदेश के आधार पर राज्य में जांच मे तेजी लाई गई थी. यही नहीं मुख्यमंत्री के निर्देष पर निजी लैब का चयन किया गया. और कोरोना के जांच को गति दी गयी.

मंत्री ने बातचीत के क्रम में स्वीकारा की राज्य के कई प्रख्यात नर्सिंग होम सिर्फ जनता को लूटने का काम कर रहे हैं. हेमंत सरकार लूटने की छूट नहीं दे सकती. मामला सामने आने के बाद वैसे नर्सिंग होम का निबंधन भी अब रद्द किया जाएगा.

मंत्री ने यह भी स्वीकारा की आयुष्मान योजना का गलत लाभ वर्तमान मे कई नर्सिंग होम ले रहे हैं. निशिचत तौर पर ऐसे नर्सिंग होम के खिलाफ कार्रवाई होगी. मंत्री ने कहा कि इस योजना का गलत फायदा लेने वाले कई नर्सिंग होम पर करवाई भी हुई है. ऐसे  मामलों के सामने आने का बाद कार्रवाई होना तय है.

हालांकि मंत्री ने बातचीत के दौरान रांची के सदर अस्पताल के कामकाज के आधार पर दलील रखते हुए कहा कि राष्ट्रीय स्तर पर रांची सदर अस्पताल ने पुरस्कार जीता है. ऐसे में ये कहना सही नहीं होगा कि आयुष्मान योजना का सिर्फ गलत फायदा लिया जा रहा है.

इसे भी पढ़ेंः हाल-ए-कांग्रेस :  तीन पूर्व प्रदेश अध्यक्ष, एक की वापसी और दो आने की तैयारी में

मंत्री ने माना – रिम्स में है सुधार की जरूरत

रांची रिम्स के बेहतर करने के सवाल पर मंत्री ने कहा कि रिम्स के हालात कुछ खराब जरूर हैं. इसे सुधारने के लिए कुछ वक़्त लगेगा. इस दिशा में लगातार प्रयास की जरूरत है. एक सवाल के जवाब में मंत्री ने दावा किया कि गिरिडीह सदर अस्पताल के आइसीयू यूनिट को स्टार्ट करने के लिए डीसी और सिविल सर्जन से बात हुई है. एक अन्य सवाल के जवाब में मंत्री ने कहा कि बेरमो सीट के लिए जल्द ही कांग्रेस उम्मीदवार की घोषणा होगी.

इस दौरान मंत्री के स्वागत के लिए कांग्रेस नेता अजय सिनहा मंटू, मुकेश साहा, कृष्णा सिंह, साबिर हुसैन लाडला, तनवीर हयात भी मौजूद थे. मौके पर मंत्री बन्ना गुप्ता ने पार्टी वर्करो ने बैठक भी किया.

इसे भी पढ़ेंः लंका प्रीमियम लीग अब 21 नवंबर से, पांच टीमों के बीच होगा मुकाबला

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button