Crime NewsGiridihJharkhand

गिरिडीहः नदी में तैरता मिला व्यक्ति का शव, दो दिनों से था लापता

Giridih : शौच के लिए घर से निकले 55 वर्षीय इन्द्र राम का शव नदी से बरामद किया गया है. व्यक्ति का शव दो दिनों बाद मंगलवार दोपहर गिरिडीह के गांडेय थाना क्षेत्र के बेलाटांड़ नदी में तैरता हुआ मिला. मृतक इन्द्रर राम सदर प्रखंड के शीतलपुर का रहने वाला था.

जानकारी के अनुसार मंगलवार की सुबह बेलाटांड़ नदी के समीप गुजर रहे लोगों की नजर नदी में तैरते शव दिखा. जिसके बाद उधर से गुजर रहे लोगों ने नदी के तेज बहाव के बीच से शव को बाहर निकाला. जिसके बाद मामले की जानकारी गांडेय थाना पुलिस को दी गयी. जानकारी मिलने के बाद गांडेय थाना की पुलिस भी घटनास्थल पहुंची.

इसे भी पढ़ें :झारखंड: सितंबर तक रिटायर होने वाले मेडिकल शिक्षकों और कर्मियों को छह माह का सेवा विस्तार

गांडेय पुलिस मृतक के शव को जब सोशल मीडिया के गिरिडीह पुलिस के व्हाटसअप ग्रुप में डाला तो उसकी पहचान इन्द्र राम के रुप में हुई.

मृतक का शव मिलने की जानकारी होने के बाद परिजन भी बेलाटांड नदी पहुंचे. और शव का पहचान की. जानकारी के अनुसार दो दिन पहले इन्द्र राम शीतलपुर स्थित अपने घर से शौच जाने के लिए नदी की और गया था. जिसके बाद से वो लापता था.

इसे भी पढ़ें :कोरोना की तीसरी लहर से निपटने को 24 जिलों में लगाये जायेंगे 38 ऑक्सीजन प्लांट

Related Articles

Back to top button