
Kranchi: पाकिस्तान के पूर्व कप्तान मोईन खान का मानना है कि मौजूदा पाकिस्तानी टीम विश्व कप में भारत को मात देगी. और भारत से विश्व कप में हमेशा हारने का कलंक धोकर इंग्लैंड में होने वाले अगले विश्व कप में चिर प्रतिद्वंद्वी पर पहली जीत दर्ज कर सकती है. बता दें कि विश्व कप में अब तक छह बार भारत और पाकिस्तान का मुकाबला हुआ है और हर बार भारतीय टीम जीती है .
अब दोनों टीमें 16 जून को क्रिकेट के इस महाकुंभ में आमने-सामने होंगी. मोईन ने एक न्यूज चैनल पर कहा,‘ मौजूदा टीम विश्व कप में भारत पर पहली जीत दर्ज कर सकती है, क्योंकि यह काफी प्रतिभाशाली टीम है. इसमें गहराई और विविधता है और सरफराज अहमद का खिलाड़ियों से अच्छा तालमेल है.’
विश्व कप 1992 और 1999 टीम के सदस्य रहे मोईन ने कहा कि उन्हें इस बार पाकिस्तान की जीत का यकीन है. उन्होंने कहा कि हमारी टीम ने दो साल पहले चैम्पियंस ट्रॉफी में उन्हें हराया और इंग्लैंड में जून में हालात हमारे अनुकूल होंगे, क्योंकि हमारे पास उनसे बेहतर गेंदबाज हैं.’ मोईन ने भारत और इंग्लैंड को विश्व कप के प्रबल दावेदारों में बताया.
उन्होंने कहा ,‘‘यह दिलचस्प विश्व कप होगा और मुझे लगता है कि पाकिस्तानी टीम भारत को हरा देगी. हम दक्षिण अफ्रीका, आस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के खिलाफ वनडे मैच खेलकर विश्व कप में जा रहे हैं.




