
Palamu : जिले के देवरी के सोन नदी घाट से 48 घंटे नाव परिचालन बहाल करा दिया गया है. गत बुधवार को सोननदी घाट पर जमकर मारपीट हुई थी, जिससे कई नाविक जख्मी हुए थे, जबकि नाव को नुकसान पहुंचा था. घटना से आक्रोशित नाविकों ने नावों का परिचालन ठप कर दिया और कार्रवाई की मांग पर अड़े थे.
जिले के हुसैनाबाद थाना क्षेत्र के देवरी घाट पर हुई मारपीट को लेकर शांति बहाल करने और नाव का परिचालन शुरू करने को लेकर हुसैनाबाद थाना परिसर में बैठक हुई.
इसे भी पढ़ें:प्रमोशन से संबंधित जेयूवीएनएल के मामले को हाई कोर्ट ने किया डिस्पोज
बैठक में देवरी कला, बेलोंजा रोहतास और देवरी सोन घाट के संचालक समेत कई प्रबुद्ध लोग शामिल हुए. अध्यक्षता हुसैनाबाद अंचल पदाधिकारी नंद कुमार राम व प्रखंड विकास पदाधिकारी रतन कुमार सिंह ने की.
बैठक में निर्णय लिया गया कि इस तरह के आपसी विवाद की पुनरावृत्ति दोबारा नहीं होगी. दोनों पक्षों के लोगों ने आपसी सहमति जताई और भविष्य में इस तरह की घटना न हो, इसके लिए वैसे लोगों को चिन्हित कर थाना को सूचना देने की बात कही.
इसे भी पढ़ें:BIG NEWS : अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम का भाई इकबाल को ED ने किया गिरफ्तार,7 दिन की कस्टडी में भेजा गया
वहीं बीडीओ और सीओ ने कहा कि आप लोगों के विवाद के चलते नाव घाट का परिचालन दो दिनों से बंद है, जिसके चलते लोंगो को नाव से आने-जाने में दिक्कतें हो रही हैं.
बैठक में शामिल दोनों पक्षों के लोगों ने कहा कि हमलोग की तरफ से नाव परिचालन में कोई बाधा उत्पन्न नहीं होगी.
बैठक के बाद थाना प्रभारी अजय कुमार, पुलिस निरीक्षक रवि संजय टोप्पो एवं देवरी ओपी प्रभारी ने देवरी घाट पर जाकर नाव का परिचालन शुरू करवाया.
इसे भी पढ़ें:सुरक्षा को दरकिनार कर लालू सजा रहे हैं रिम्स में दरबार, उड़ रही जेल मैनुअल की धज्जियां




