Uncategorized

रामगढ़ गैस एजेंसी के कर्मी से दिनदहाड़े 2.50 लाख की लूट

शहर के थाना चौक की घटना, बाइक सवार अपराधियों ने दिया घटना को अंजाम

गैस एजेंसी के कर्मी पैसे लेकर एसबीआई बैंक जा रहे थे जमा करने

Ramgarh : शहर के थाना चौकी स्थित रामगढ़ गैस एजेंसी के कर्मी आसिम पाल से दिनदहाड़े बाइक सवार दो अपराधियों ने एजेंसी के निकट है से 2.5 लाख रुपयों की लूट कर चलते बने. घटना के संबंध में बताया जाता है कि आसींद पोल प्रतिदिन की भांति गैस एजेंसी का पैसा लेकर एसबीआई बैंक जमा करने के लिए जा रहे थे. जैसे ही एजेंसी से निकलकर एनएच-33 अजय फास्ट फूड के पास पहुंचे और अपनी स्कूटी को स्टार्ट करने लगे, उसी समय बाइक सवार दो अपराधियों ने रुपए से भरा बैंक कर्मी से छीन लिया और नयी सराय की ओर तेज रफ्तार से फरार हो गये. घटना के तुरंत बाद गैस एजेंसी के कर्मियों ने पुलिस को घटना की सूचना दी. सूचना पाकर पहुंचे थाना के सब इंस्पेक्टर अशोक कुमार ने मामले की जानकारी ली. घटना के बाद रामगढ़ पुलिस ने बाइक सवार अपराधियों को पकड़ने के लिए जगह-जगह चेक नाका भी लगाया लेकिन अपराधी पुलिस की पकड़ से भाग निकले. घटना के बाद गैस एजेंसी के संचालक निशक्त ने कई कर्मियों के साथ थाने पहुंचकर घटना की लिखित सूचना दी. बताते चलें कि इधर पुलिस घटना को गंभीरता से लेते हुए अपराधियों की धरपकड़ के लिए थाना चौक सहित आसपास के क्षेत्रों में लगाये गये सीसीटीवी कैमरा के फुटेज को खंगालने में जुटी है पुलिस का दावा है कि अपराधी जल्द गिरफ्त में होंगे.

इसे भी पढ़ें- क्या रघुवर दास भी दिल्ली की तरह झारखंड में भी अफसर को पीटने वाले विधायक साधुचरण महतो को गिरफ्तार करायेंगे !

थाना से महज 500 मीटर की दूरी पर स्थित है गैस एजेंसी

बताते चलें कि रामगढ़ गैस एजेंसी की दूरी रामगढ़ थाना से महज 500 मीटर की दूरी पर स्थित है. अपराधियों का मनोबल इतना बढ़ चुका है कि थाने के समीप ही लूट की घटना को अंजाम देकर पुलिस को खुलेआम चुनौती दी.

न्यूज विंग एंड्रॉएड ऐप डाउनलोड करने के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पेज लाइक कर फॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button