Daltonganj : गलत नीयत रखने और उसके बाद उसमें नाकामयाब होने के बाद हिंसक रूख अख्तियार करने की घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं. पलामू जिले के हुसैनाबाद थाना क्षेत्र में कुछ इसी तरह की घटना सामने आयी है. नाबालिग को अकेले पर पाकर उसके साथ दुष्कर्म किया गया और इस आरोप से बचने के लिए उसकी गला दबाकर हत्या कर दी गयी.
दुपट्टा से दबाया गला
हुसैनाबाद के बेलबिगहा पंचायत के रेड़िया गांव में शुक्रवार को एक नाबालिग की दुपट्टा से गला दबाकर हत्या कर दी गयी. नाबालिग के साथ दुष्कर्म किए जाने की भी आशंका व्यक्त की गयी है. इस सिलसिले में गांव के ही एक युवक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है. पुलिस मामले की छानबीन कर रही है. नाबालिग की पहचान उदय पासवान की 16 वर्षीय पुत्री मंगलावति कुमारी के रूप में की गयी है.
घर पर अकेली थी मंगलावति
मृतका के चाचा अजय पासवान के अनुसार जब वे घर आए तो उन्होंने देखा कि गांव के ही मंजय पासवान उसके भाई उदय पासवान के घर से निकल रहा था. मंजय को रोकने का प्रयास किया तो वह उसके साथ उलझ गया और मारपीट कर भाग निकला. बाद में जब कमरे में गए तो देखा कि मंगलवावति खाट के नीचे गिरी पड़ी है. उसका गला उसके दुपट्टे से दबाया गया था. महिलाओं के अनुसार जिस अवस्था में मंगलावति का शव मिला, उससे प्रतीत होता था कि उसके साथ दुष्कर्म भी किया गया होगा. अजय ने बताया कि मंगलावति घर पर अकेली थी. उसके पिता राजमिस्त्री का काम करते हैं, इसलिए मजदूरी के सिलसिले में घर से बाहर निकल गए थे. मां खेत में काम करने गयी थी. इसी का फायदा उठाकर उसके साथ गलत किया गया और फिर उसकी हत्या कर दी गयी. घटना के बाद से इलाके में जहां दुख का माहौल है तो मृतका के परिजनों में जबरदस्त आक्रोश देखा जा रहा है. दुष्कर्म का मामला सामने आने पर किशोरी का शव पोस्टमार्टम के लिए रांची भेजा गया है. आरोपी को गिरफ्तार करने के लिए और घटना के कारणों का पता लगाने के लिए पुलिस छापामारी कर रही है.
Read Next
13/03/2023
“पिक्चर अभी बाकी है” के निर्माता-निर्देशक और लेखक पर धार्मिक भावनाएं आहत करने का आरोप, हाईकोर्ट ने जारी किया नोटिस
14/01/2023
Jharkhand: सचिव से लेकर निदेशक तक करेंगे शिक्षा कार्यालयों का निरीक्षण, आदेश जारी
09/01/2023
बिजली उपभोक्ताओं और ऊर्जा मित्रों की निगरानी अब जीआईएस तकनीक से करेगा JBVNL
07/11/2022
रांची : पत्नी के अवैध संबंध के शक में हैवान बना पति, बेटी को धुर्वा डैम में फेंका, गिरफ्तार
13/08/2022
PM-KISAN के लाभ के लिये किसानों को कराना होगा e-KYC
17/12/2021
रांची : सदर अस्पताल मामले में कोर्ट ने जतायी नाराजगी, कहा अब नहीं दे समय
27/10/2021
धनबाद मंडल कारा में सिटी एसपी ने की छापेमारी, खैनी और बीड़ी बरामद
11/10/2021
‘चमकी की दुनिया’ से बच्चे सीखेंगे स्वास्थ्य और शिक्षा का पाठ
17/01/2021
ट्रेनों में IRCTC की यह सुविधा फिर से हुई बहाल, यात्री पसंदीदा रेस्टोरेंट से मंगा सकेंगे अपना पसंदीदा खाना
10/11/2020
बिहार अपडेटः तेजप्रताप पिछड़े, शत्रुघ्न के बेटे लव सिन्हा को बढ़त
Back to top button