Simdega : सिमडेगा जिले के बोलबा में पुलिस और नक्सलियों के बीच हुई मुठभेड़ में एक जवान के घायल होने की खबर है. बताया जा रहा है कि जवान को गोली लगी है और उसकी हालत गंभीर है. सूत्रों के अनुसार बोलबा के जंगलों में नक्सलियों के छुपे होने की सूचना पर पुलिस टीम का गठन कर छापामारी अभियान चला रही थी. इसी बीच पुलिस की नक्सलियों से मुठभेड़ हो गयी. मुठभेड़ की जानकारी मिलने पर जिला मुख्यालय से अतिरिक्त पुलिस बल को बोलबा रवाना किया गया है . जंगल की घेराबंदी की जा रही है. जंगल में नक्सलियों के छिपे होने की आशंका जतायी जा रही है.
पुलिस वाहन के ड्राइवर को सिर में लगी गोली
पुलिस-नक्सली के इस मुठभेड़ में पुलिस वाहन के ड्राइवर को सिर में गोली लगी. स्पेशल टीम बोलबा थाना क्षेत्र में छापामेरी करने गयी थी. टीम में केरसई थाना प्रभारी रविंद्र कुमार शस्त्र बलों के साथ गये थे. टीम बोलबा थाना क्षेत्र से लौट रही थी. बोलबा केरसई सीमांत क्षेत्र में वनदूर्गा के निकट घात लगा कर तीन नक्सली बाइक पर सवार थे. तीनों नक्सलियों ने सड़क में खड़े होकर चलती पुलिस वाहन बोलेरो पर गोली चला दी. गोली चलाने के बाद तीनों नक्सली बाइक पर सवार हो कर जंगल की ओर फरार हो गये. पुलिस को जवाबी कार्रवाई का मौका भी नहीं मिला. गोली ड्राइवर संतोष कुमार सिंह के सिर में लगी. घायल संतोष कुमार सिंह बीरू अस्पताल लाया गया. बीरू में सीटी स्कैन किया गया. सीटी स्कैन में देखा गया कि गोली सिर में ही फंसा हुआ है. जवान की गंभीर स्थित को देखते हुए ऐंबुलेंस से रांची मेडिका ले जाया गया.

शस्त्र बलों को छापेमारी के लिए एसपी ने भेजा
इधर एसपी संजीव कुमार सिंह ने बताया कि घटना में किन लोगों का हाथ है पुलिस पता कर रही है. घटना के बाद और शस्त्र बलों को क्षेत्र में छापेमारी के लिये भेजा गया है. जल्द ही घटना में शामिल अपराधियों को पकड़ा जायेगा. घटना में नक्सलियों के हाथ होने की दिशा में भी जांच की जा रही है.
Read Next
13/03/2023
“पिक्चर अभी बाकी है” के निर्माता-निर्देशक और लेखक पर धार्मिक भावनाएं आहत करने का आरोप, हाईकोर्ट ने जारी किया नोटिस
14/01/2023
Jharkhand: सचिव से लेकर निदेशक तक करेंगे शिक्षा कार्यालयों का निरीक्षण, आदेश जारी
09/01/2023
बिजली उपभोक्ताओं और ऊर्जा मित्रों की निगरानी अब जीआईएस तकनीक से करेगा JBVNL
07/11/2022
रांची : पत्नी के अवैध संबंध के शक में हैवान बना पति, बेटी को धुर्वा डैम में फेंका, गिरफ्तार
13/08/2022
PM-KISAN के लाभ के लिये किसानों को कराना होगा e-KYC
17/12/2021
रांची : सदर अस्पताल मामले में कोर्ट ने जतायी नाराजगी, कहा अब नहीं दे समय
27/10/2021
धनबाद मंडल कारा में सिटी एसपी ने की छापेमारी, खैनी और बीड़ी बरामद
11/10/2021
‘चमकी की दुनिया’ से बच्चे सीखेंगे स्वास्थ्य और शिक्षा का पाठ
17/01/2021
ट्रेनों में IRCTC की यह सुविधा फिर से हुई बहाल, यात्री पसंदीदा रेस्टोरेंट से मंगा सकेंगे अपना पसंदीदा खाना
10/11/2020
बिहार अपडेटः तेजप्रताप पिछड़े, शत्रुघ्न के बेटे लव सिन्हा को बढ़त
Back to top button