JharkhandNEWSRanchi

बढ़ती महंगाई के अनुसार मानदेय वृद्धि कम,फिर भी मिलेगी राहत: महेश सोरेन

Ranchi:  झारखण्ड राज्य मनरेगा कर्मचारी संघ ने कहा कि मानदेय बढ़ोतरी होने से उनके द्वारा चल रहा आंदोलन मुकाम पर पहुंच गया है. प्रदेश उपाध्यक्ष महेश सोरेन ने कहा कि 10 सितंबर 2020 को हुई मंत्री स्तरीय वार्ता में बनी सहमति पर विगत 29 जुलाई को कैबिनेट की बैठक में स्वीकृति मिल गयी. जिससे ग्राम पंचायत और प्रखण्ड स्तर पर कार्यरत 6 पदों ग्राम रोजगार सेवकों लेखा सहायक, कम्प्यूटर सहायक कनीय अभियंता सहायक अभियंता और प्रखण्ड कार्यक्रम पदाधिकारी को नये मानदेय वृद्धि का लाभ मिलेगा. उन्होंने कहा कि हालांकि यह मानदेय वृद्धि महंगाई श्रम कानून और न्यूनतम वेतन अधिनियम के मानकों के अनुरूप नही है फिर भी इस भीषण महंगाई से इन कर्मियों को थोड़ा राहत मिलेगा.

सरकार के प्रति जताया आभार

प्रदेश उपाध्यक्ष महेश सोरेन ने कहा कि मनरेगाकर्मियों की मांग पूर्ति के लिए लगातार मेहनत किया गया है. मानदेय वृद्धि कराने के लिए राज्य के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन,ग्रामीण विकास मंत्री आलमगीर आलम,विभागीय सचिव व विधायक सुदिव्य कुमार सोनू, दीपिकिा पांडेय, राजेश कच्छप,अंबा प्रसाद,पूर्णिामा सिंह,ममता देवी,केंद्रीय संयुक्त सचिव अनुबंध कर्मी संघ सुशील कुमार पांडेस सहित सभी के प्रति आभार है.

Related Articles

Back to top button