JharkhandJharkhand Vidhansabha ElectionRanchi

#JharkhandElection: 4th फेज में 15 विधानसभा सीटों के 6101 केंद्रों पर वोटिंग शुरू

Ranchi: झारखंड विधानसभा चुनाव के चौथे चरण के चुनाव को लेकर सोमवार को 15 विधानसभा सीटों पर मतदान शुरू हो गया है. जिन विधानसभा सीटों पर मतदान हो रहे हैं वह मधुपुर, देवघर, बगोदर, जमुआ, गांडेय, गिरिडीह, डुमरी, बोकारो, चंदनक्यारी, सिंदरी, निरसा, धनबाद, झरिया, टुंडी और बाघमारा है.

इन विधानसभा क्षेत्रों के 6,101 मतदान केंद्रों पर सुबह सात बजे से मतदान कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच शुरू हो गया है. गौरतलब है कि सुरक्षा के लिहाज से इन सभी 15 विधानसभा सीटों पर करीब 140 कंपनी सुरक्षाबल के अलावा जिला बल और गृहरक्षक की तैनाती की गयी है.

इसे भी पढ़ें- #JharkhandElection: 47.85 लाख वोटर्स करेंगे 15 सीटों के 198 पुरुष, 22 महिला और 1 थर्ड जेंडर प्रत्याशी के भाग्य का फैसला

सुरक्षा के कड़े इंतजाम

विधानसभा चुनाव के चौथे चरण में 15 सीटों पर सोमवार को हो रहे मतदान को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किये गये हैं. सुरक्षा के लिहाज से सभी विधानसभा क्षेत्रों में केंद्र से मिले 140 कंपनी सुरक्षाबलों की तैनाती की गयी है.

इसके अलावा जिला बल और गृहरक्षक को भी लगाया गया है. चौथे चरण की 10 सीटों पर सुबह 7 बजे से शाम पांच बजे तक मतदान होगा. इन 10 सीटों में मधुपुर, देवघर, गांडेय, बोकारो, चंदनक्यारी, सिंदरी, निरसा, धनबाद, झरिया और बाघमारा शामिल है. जबकि पांच सीटों पर सुबह 7 बजे से तीन बजे तक मतदान होगा. इनमें बगोदर, जमुआ, गिरिडीह, डुमरी और टुंडी शामिल हैं.

इसे भी पढ़ें- #Palamu में एक और घोटाला: शौचालय निर्माण में 39 लाख का गबन, कॉन्ट्रेक्टर, जलसहिया, ब्लॉक कॉर्डिनेटर की मिलीभगत

47,85,009 मतदाता 221 प्रत्याशियों का भाग्य तय करेंगे

विधानसभा चुनाव के चौथे चरण में 15 सीटों पर सोमवार को हो रहे मतदान में कुल 47,85,009 मतदाता 221 प्रत्याशियों का भाग्य तय करेंगे. कुल प्रत्याशियों में 198 पुरुष और 22 महिलाएं हैं.

पहली बार एक थर्ड जेंडर प्रत्याशी भी चुनाव लड़ रहे हैं. इस चरण में भी कुछ नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में मतदान होना है. 6,101 मतदान केंद्रों में 4,203 संवेदनशील व अति संवेदनशील हैं और 1,898 मतदान केंद्र सामान्य हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button