Crime NewsJharkhandPalamuTODAY'S NW TOP NEWSTop Story

मनरेगा बना लूट का अड्डा, एक ही योजना में काम के नाम पर ठगी

Pravin kumar

Plamu : मनरेगा बना लूट का अड्डा. 5 वर्षों तक एक ही योजना में बार बार काम करने के नाम पर सरकारी राशि की निकासी की गई. गबन के लिए बदनाम पलामू जिला में अाहरा पॉइंट सिस्टम से भूगर्भ जल स्तर बनाए रखने के लिए महत्वपूर्ण और कारगर उपाय के रूप में देखा जाता है. बिचौलियो और मनरेगा कर्मी के साथ साथ प्रखंड के अधिकारी के मिलीभगत से एक ही योजना को पांच वर्ष तक स्वीकृति प्रदान कर सरकारी राशि के गबन करने का मामला समाने आया है.

इसे भी पढ़ेंः घोषणा कर भूल गयी सरकार : 20 जुलाई- सीएम साहब ! न ठीक से क्लीन हुई रांची, ना ही ग्रीन हुई

मनरेगा बना लूट का अड्डा, एक ही योजना में काम के नाम पर ठगी

शिकायत के बाद मामले का हुआ खुलासा

पलामू में मनरेगा योजना में अाहरा की सफाई की योजना स्वीकृत की जाती रही है. हाल के दिनों में विश्रामपुर प्रखंड में मनरेगा योजनाओं की अनियमितता बरते जाने की शिकायत राज्य सरकार को प्राप्त हुई थी. इस सबंध में जांच का जिम्मा जेम्स हेरेंज और सरिता तिर्की सौपी गयी थी. योजना के जांच में भारी गड़बड़ी और अनियमितता का मामला सामने आया . इस संबंध में जांच टीम के द्वारा 15 जुलाई को जांच रिपोर्ट उपायुक्त पलामू, उप विकास आयुक्त सह जिला कार्यक्रम समन्यवक, मनरेगा आयुक्त ग्रामीण विकास विभाग झारखंड सरकार को भेजा जा चुका है.

इसे भी पढ़ेंः घोषणा कर भूल गयी सरकारः 19 जुलाई- ना शेट्टी जी आये सदर अस्पताल चलाने, ना हर अनुमंडल में बना पॉलिटेक्निक कॉलेज

एक ही योजना के नाम पर फर्जीवाड़ा

पलामू के विश्रामपुर प्रखंड के पंजरी कला पंचायत स्थित नौगढ़ा गांव के गुही आहरा मरम्मति करने के नाम पर योजना वर्ष 2010-11 से योजना वर्ष 2016-17 तक लगातार योजना स्वीकृत की गयी. बिना काम किये सरकारी धन का फर्जीवाड़ा कर धनराशि का बंदरबांट किया गया. वर्ष 2010-11 गुही आहरा मरम्मति के नाम पर योजना स्वीकृत की गई थी. कुल एक लाख 71 हजार रूपया खर्च किया गया जबकि वस्ताविक मजदूरी भूगतान मात्र पांच हजार रूपया ही है. बाकी शेष राशि का इस योजना में फर्जीवाड़ा कर गबन कर लिया गया.

वर्ष 2013-14 में पुन: इसी अाहरा की मरम्मति का कार्य को तकनीकी और प्रशासनिक स्वीकृति प्रदान की गयी. जिसका योजना कोड 3405012016/WH/1011114772 था. योजना रिकार्ड के अनुसार कार्य पूर्ण होने की तरीक 17 जुलाई 2016 दिखाया गया है. योजना के मेठ के रूप में गुप्तेश्वर सिंह का चयन किया गया जो ग्राम पंचायत मुखिया प्रमोद देवी के पति है.योजना का कुल प्राक्कलित राशि चार लाख 37 हजार 92 रूपये स्वीकृत की गयी थी. जिसमें कुल चार लाख 823 रूपये खर्च दिखा कर निकाल लिया गया है,जबकि कार्यस्थल पर आकलन के अनुसार वास्तविक खर्च की राशि 30 हजार होती है इस प्रकार कुल इस योजना से 370823 रुपया का फर्जी निकासी कर लिया गया है.

इसे भी पढ़ेंः घोषणा कर भूल गयी सरकारः 16 जुलाई 2016: सीएम ने पंचायत प्रतिनिधियों को मोटिवेट करने की कही थी बात

मनरेगा बना लूट का अड्डा, एक ही योजना में काम के नाम पर ठगी

जांच के बाद सारे तथ्य आये सामने

योजना रिकॉर्ड के अनुसार जांच में जो तथ्य सामने आए हैं उसके अनुसार गुही आहरा मरम्मति के नाम पर 22 सितंबर 2010 से 27 मार्च 2017 तक प्रतिवर्ष कार्य करने के फर्जी दस्तावेज बनाये गये. पुन: इसी योजना का 2016- 17 में भी ग्राम सभा से पारित कराया गया. योजना गुही आहरा मरम्मती नौगढ़ा गांव में कार्य दिखाया गया है. नौगढ़ा निवासी सुरेश सिंह एवं राजेश सिंह जिनका घर योजना स्थल से बिल्कुल पास है उन्होंने स्पष्ट बताया कि कार्यस्थल पर मजदूर 8 से 10 मजदूर मिलकर सिर्फ 10 दिन तक काम किए है.

गुही आहर मरम्मती पिछले 8 वर्षों से प्रशासनिक एवं तकनीकी स्वीकृति प्रदान की जाती रही है. योजना की राशि फर्जी मास्टररोल के सहारे निकाली जाती रही. योजना रिकॉर्ड में पंचायत कर्मी एवं कनीय अभियंता द्वारा प्रतिवेदन जमा किया गया जबकि योजना स्थल में विगत 5 वर्षों के अंदर किसी भी तरह का गुही आहरा का मरम्मती कार्य नहीं हुअा . गांव की एक अन्य योजना कुमारी बांध मानमती तकनीकी दृष्टिकोण से उपयोगी नहीं होने के बावजूद 132720 रूपया खर्च दिखाया गया है लेकिन इस मद में मात्र 5000 ही खर्च किए गए. शेष राशि को पर्जी मास्टर रोल के सहारे निकाल लिया गया.

इसे भी पढ़ेंः घोषणा कर भूल गयी सरकार – 15 जुलाई : नहीं बन सका मेडिकल वेस्ट ट्रीटमेंट प्लांट, हुनर ऐप भी हुआ बेकार

जांच टीम की अनुशंसा

जांच टीम द्वारा उपयुक्त दोनों योजना संबंधी जो अनुशंसा की गयी, अगर इसे पालन किया जाता है तो दोषियों पर कार्रवाई संभव हो पाएगी योजना में संलिप्त कर्मियों पदाधिकारीगण तथा दोनों योजना कमेंट को तत्काल रोजगार सेवक तथा तत्कालीन पंचायत सेवक कनीय अभियंता सहायक अभियंता प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी सहित ग्राम पंचायत मुखिया लालगढ़ एवं नौगढ़ा के संबंधित भारतीय दंड संहिता धारा 406, 667, 468, 471, 471, 420, 120 एवं 34 एवं भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम 1998 के तहत दोषी पाए गए और उन पर मुकदमा दर्ज किया जाए साथ ही संबंधित व्यक्तियों एवं कर्मी अधिकारियों से गबन की पूरी राशि को 12.5 प्रतिशत ब्याज की दर से वसूल की जाए.

न्यूज विंग एंड्रॉएड ऐप डाउनलोड करने के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पेज लाइक कर फॉलो भी कर सकते हैं.

Related Articles

Back to top button