Crime NewsHazaribaghJharkhand

सड़क दुर्घटना में खलासी की मौत, चालक गंभीर

Hazaribag: हजारीबाग़ जिले के बरकट्ठा थाना क्षेत्र के मरामगड्डा मोड़ के पास एक पिकअप वैन और ट्रक में जोरदार टक्कर से पिकअप वैन के खलासी की मौत मौक़े पर ही हो गयी, वही चालक गम्भीर रूप से घायल हो गया, घायल को पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से स्वास्थ्य केंद्र भेजा.

बताया जा रहा है कि आम से लदा पिकअप वैन बंगाल से वाराणसी की ओर जा रहा था, इसी दौरान बरकट्ठा थाना क्षेत्र के मरामगड्डा के पास पिकअप वैन के चालक का गाड़ी पर से नियंत्रण हट गया और गाड़ी ने सड़क किनारे खड़े ट्रक में जोरदार टक्कर मार दी.

टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि खलासी की मौत मौके पर ही हो गयी, वहीं गाड़ी का चालक गम्भीर रूप से घायल हो गया. घायल की गंभीर स्थिति को देखते हुए बरकट्ठा स्वास्थ्य केंद्र से सदर अस्पताल भेजा गया, जहां चालक की स्थिति नाजुक बनी हुई है.

इसे भी पढें :चांद दिखा, कल होगी ईद, जानिये क्या है ईद में खास बात और ये कैसे दूसरे त्योहारों से है अलग

Related Articles

Back to top button