
Jamshedpur : पूर्वी विधानसभा क्षेत्र में पेयजल आपूर्ति के मामले में जुस्को की ओर से वादाखिलाफी के विरोध में जमशेदपुर पूर्वी के विधायक सरयू राय रविवार को पूर्व घोषित कार्यक्रम के तहत जल सत्याग्रह आंदोलन में बैठ गये हैं. केबुल बस्ती में न्यू डीएस फ्लैट के घर-घर में पेयजल का कनेक्शन और जमशेदुपर विधानसभा क्षेत्र के बाबुडीह, लालभट्टा, कल्याणनगर, बर्मामाइंस, टिनप्लेट, नामदा बस्ती, जेम्को, इंद्रानगर आदि इलाकों में वादा करने के बावजूद जुस्को की ओर से पेयजल का कनेक्शन नहीं दिये जा रहे हैं. भुइयांडीह के ब्राम्हण टोला से जल निकासी की समस्या का समाधान भी जुस्को की ओर से नहीं किये जा रहे हैं.
कनेक्शन देने से भी आना-कानी
टाटा लीज क्षेत्र की विभिन्न बस्ती में जुस्को किसी न किसी बहाने पेयजल का कनेक्शन देने के वायदे से मुकर गयी है. इसको लेकर विधयक की ओर से पूर्व में ही जुस्को प्रबंधन और जिला प्रशासन को अवगत करा दिया गया था. कंपनी के खिलाफ जल सत्याग्रह आंदोलन आरम्भ कर दी गयी है. इलमें बड़ी संख्या में भाजमो के नेता और कार्यकर्ता भी हिस्सा ले रहे हैं.
इसे भी पढ़ें- अगर घर बनाने के बाद होल्डिंग टैक्स से बचना हो तो RMC को 15 दिनों में दें रेन वाटर हार्वेस्टिंग निर्माण की सूचना




