
Dhanbad: धनबाद विधानसभा से पुनः भाजपा प्रत्याशी चुने जाने के बाद धनबाद विधायक राज सिन्हा सोमवार को जालियावाला बाघ एक्सप्रेस से नई दिल्ली से धनबाद रेलवे स्टेशन पहुंचे. रेलवे स्टेशन पर हजारों की संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं और उनके चाहने वालों ने गर्म जोशी से विधायक का स्वागत किया. लोगों का अभिवादन स्वीकार कर विधायक ने रेलवे स्टेशन के बाहर स्थापित बिनोद बिहारी महतो की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया. इसके बाद डीआरएम चौक पर संविधान निर्माता बाबा साहेब अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया. तत्पश्चात विधायक ने रणधीर वर्मा चौक पर पहुंचकर धनबाद के जांबाज एसपी शहीद रणधीर वर्मा की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया. मौके पर हजारों की संख्या में भाजपा कार्यकर्ता एवं विधायक के समर्थक मौजूद थे.




