JamshedpurJharkhand

Jamshedpur : होल्डिंग टैक्स में बढ़ोतरी को लेकर ढोल नगाड़ों के साथ पदयात्रा पर निकले विधायक मंगल कालिंदी

Jamshedpur : जमशेदपुर के जुगसलाई नगर परिषद क्षेत्र में होल्डिंग टैक्स की बढ़ोतरी को लेकर शुक्रवार देर शाम जुगसलाई विधानसभा क्षेत्र के विधायक मंगल कालिंदी ढोल नगाड़ों के साथ पदयात्रा पर निकले. इस दौरान वे जुगसलाई फाटक से लेकर गौशाला चौक तक पैदल ही यात्रा करते नजर आए. उनके साथ पार्टी के अन्य कार्यकर्ता भी मौजूद रहे. रास्ते में उन्होंने कई लोगों की समस्या भी जानी और उसके निवारण का आश्वासन भी दिया. उन्होंने कहा कि क्षेत्र में होल्डिंग टैक्स में बढ़ोतरी का विरोध करते हुए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को पत्र लिखा था. इसके अलावा विधानसभा सत्र के शून्यकाल में भी इस समस्या को उठाया था जिसके बाद तत्काल प्रभाव से बढ़ोतरी पर रोक लगा दी गई है. जल्द ही सरकार इसपर फैसला लेगी. उन्हे उम्मीद है कि सरकार जनता के पक्ष में ही फैसला लेगी. उन्होंने क्षेत्र के लोगों को दीपावली को शुभकामनाएं भी दी.

Related Articles

Back to top button