JharkhandRanchi

पंचायतों में कर्मी नहीं,15वें वित्त आयोग की राशि नहीं हो रही खर्च

Ranchi: ग्राम पंचायतों में कर्मियों की कमी का असर दिखना शुरू हो गया है. 14 वे वित्त आयोग के कर्मियों को हटा देने के बाद पंचायतों में कर्मचारियों की भारी कमी हो गई है. 15वें वित्त आयोग के काम के लिए अभी तक 13 सौ से अधिक कर्मियों की नियुक्ति प्रक्रिया पूरी नहीं हो पाई है.

इसे भी पढ़ें :इंडिया समार्ट सिटी अवार्ड कंटेस्ट 2020 में रांची स्मार्ट सिटी सम्मानित

वहीं14वें वित्त आयोग के कर्मियों का समायोजन पर कोई निर्णय हो पाया, जिस वजह से पंचायत का सारा कामकाज ठप पड़ा है. पंचायतों के विकास के लिए दी गई राशि भी अब खर्च नहीं हो पा रही.

पंचायती राज निदेशक आदित्य रंजन ने राज्य में 15 वे वित्त आयोग अनुदान की राशि खर्च नहीं होने पर चिंता जताई है. विशेषकर पंचायत समिति व जिला परिषद द्वारा लगभग जीरो राशि खर्च किए जाने पर उन्होंने नाराजगी भी जताई है. सभी जिलों के डीसी पत्र लिखकर कहा है कि अविलंब विकास योजनाओं के क्रियान्वयन में तेजी लाएं.

इसे भी पढ़ें :आदिवासी नाबालिगों से सामूहिक दुष्कर्म की घटना ने राज्य को शर्मसार किया : भाजपा

Related Articles

Back to top button