JharkhandRanchi

मिशन 2024 : कल कांग्रेस की चुनावी घोषणा पत्र के साथ इंडी गठबंधन करेगा झारखंड के उम्मीदवारों की सूची जारी!

Rahul Kumar

Ranchi: राज्य में इंडी गठबंधन के उम्मीदवारों की सूची के साथ कांग्रेस का चुनावी घोषणा पत्र कल यानी मंगलवार को जारी हो जायेगा. झारखंड में गठबंधन के उम्मीदवारों की सूची जारी होने के बाद तमाम तरह की चर्चाओं पर विराम लग जायेगा. क्योंकि बीजेपी के 11 उम्मीदवारों की सूची जारी होने के बाद से गठबंधन पर तरह-तरह की चर्चा शुरू हो गई थी. लेकिन कल इंडी गठबंधन की सूची जारी होने के बाद इससे भी शंसय खत्म हो जाएगा.

इसे भी पढ़ें- लोकसभा चुनाव 2024 : टीवी, सोशल मीडिया, न्यूज पेपरों में विज्ञापन देने से पहले कैंडिडेट के लिए MCMC का परमिशन जरूरी

इंडी गठबंधन ने सीट शेयरिंग का फॉर्मूला किया सेट

झारखंड में इंडी गठबंधन के तहत चार दल राज्य में चुनाव लड़ रहे हैं. जिसमें कांग्रेस, जेएमएम, आरजेडी और सीपीआई माले शामिल है. कांग्रेस लोकसभा की सात सीट रांची, खूंटी, लोहरदगा, हजारीबाग, धनबाद, गोड्डा और पलामू सीट पर उम्मीदवार देगी. वहीं जेएमएम राजमहल, दुमका, गिरिडीह, जमशेदपुर और सिंहभूम (चाईबासा) लोकसभा सीट पर अपना उम्मीदवार देगा. इसके साथ सीपीआई माले कोडरमा और चतरा लोकसभा सीट से आरजेडी चुनाव लड़ेगा.

कांग्रेस आलाकमान राज्य की सात लोकसभा उम्मीदवारों के आवेदनों का किया स्कूटनी

दिल्ली में कांग्रेस आलाकमान अपनी पार्टी के उम्मीदवारी के आवेदन का स्कूटनी किया है. राज्य में गठबंधन सात लोकसभा सीट पर चुनाव लड़ेगी, यह तय हो गया है. लोकसभा की सात सीटों पर पार्टी के पास पहुंचे उम्मीदवारों के आवेदन की स्कूटनी कर ली गई है. जिसके बाद चुनाव कमेटी की बैठक होगी और यह तय हो जायेगा की कौन-कौन झारखंड में गठबंधन से कांग्रेस का उम्मीदवार होगा.

Related Articles

Back to top button