NEWS WING
DUMKA, 16 NOVEMBER – हजारीबाग के बरकट्ठा के सीओ मनोज कुमार तिवारी की एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) के द्वारा की गई गिरफ्तारी के विरोध में झारखंड प्रशासनिक सेवा संघ लगातार आंदोलनरत हैं. अब सीओ के समर्थन में अराजपत्रित कर्मचारी संघ भी आ गया है और आज दुमका में संघ की बैठक आयोजित की गई.
इसे भी पढ़ें – बरकट्ठा सीओ की गिरफ्तारी के खिलाफ झाप्रसे के 1000 से अधिक अफसर 16 से 20 नवंबर तक रहेंगे सामूहिक अवकाश पर
छापेमारी के दौरान करवायी जाये रिकॉर्डिंग
बैठक में यह निर्णय लिया गया कि 17 और 18 नवंबर को संघ के समाहरणालय संवर्ग के कर्मचारी हड़ताल पर रहेंगे. इसके साथ ही उन्होंने सरकार से यह भी मांग रखने का निर्णय लिया कि, जहां कहीं भी एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) की टीम छापेमारी करें, उसका वीडियो रिकॉर्डिंग किया जाये हो. साथ ही और आरोपी के साथ- साथ आरोपकर्ता की भी जांच की जाये . ताकि यह पता लग सके कि वह कोई सही तथ्य छुपा तो नहीं रहा है.




