JharkhandPalamu

होटल की आड़ में चल रहा था शराब का अवैध धंधा, भारी मात्रा में शराब बरामद

Palamu : अवैध शराब की बिक्री, भंडारण और तस्करी रोकने को लेकर की जा रही कार्रवाई में हरिहरगंज पुलिस को बड़ी सफलता मिली है. संध्या गश्ती में निकली पुलिस ने गुप्त सूचना पर एक होटल में छापामारी कर भारी मात्रा में अंग्रेजी और देसी शराब के साथ बीयर बरामद किया है. इस सिलसिले में दो लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है.

हरिहरगंज के थाना प्रभारी वंश नारायण सिंह ने बताया कि मंगलवार की शाम पुलिस अवर निरीक्षक अभिजीत गौतम, सहायक अवर निरीक्षक सुनील कुमार गश्ती पर निकले थे. इसी दौरान गुप्त सूचना मिलने पर हरिहरगंज पोस्ट ऑफिस के पास संचालित ‘गुप्ता भोजनालय’ में छापामारी की गयी. यहां होटल की आड़ में दुकान और मकान में अवैध रूप से शराब का भंडारण मिला.

इसे भी पढ़ें : गुमला के मुरकुंडा जंगल से पीएलएफआइ के तीन उग्रवादी गिरफ्तार

झारखंड उत्पाद की शराब बरामद    

थाना प्रभारी ने बताया कि पुलिस की रेड पड़ता देख दुकान मालिक मौके से अंधेरा का फायदा उठाकर भाग निकला. गुप्ता भोजनालय के संचालक संदीप गुप्ता और संतोष प्रसाद गुप्ता के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज की गयी है. दोनों की गिरफ्तारी के लिए छापामारी की जा रही है.

क्या-क्या मिला मौके से

पुलिस को दुकान से देशी शराब की दो सौ एमएल की तीन सौ पीस पाउच शराब, विदेशी शराब की विभिन्न कंपनियों की कुल 2100 एमएल की 425 पीस और विभिन्न कंपनियों के 1230 एमएल की 81 पीस बीयर बरामद किया गया. पुलिस की कार्रवाई से अवैध शराब विक्रेताओं में भय ब्याप्त है. छापामारी टीम में रवींद्र कुमार के साथ जिला पुलिस बल के जवान भी शामिल थे.

इसे भी पढ़ें : पलामू : हिरण के मांस के साथ दो गिरफ्तार, हथियार बरामद

Related Articles

Back to top button