JharkhandLohardaga

मंत्री सरयू राय बना रहे थे योजना, अधिकारी चटपटी खबराें में थे व्‍यस्‍त

Lohardaga : लोहरदगा में जिला 20 सूत्री और जिला योजना समिति की बैठक में लापरवाह अधिकारी मोबाइल फोन में व्यस्त थे. एक- दो नहीं बल्कि कई विभागों के अधिकारियों का यही हाल था.अधिकारियों को यह भी परवाह नहीं थी कि बैठक में खुद जिला योजना मंत्री मौजूद हैं. अधिकारी बड़े आराम से मोबाइल फोन में व्यस्त नजर आए. बैठक में राज्य के खाद्य आपूर्ति मंत्री सरयू राय के अलावे उपायुक्त विनोद कुमार, विधायक सुखदेव भगत, एसपी प्रियदर्शी आलोक, डीएफओ विकास कुमार उज्जवल, जिला परिषद अध्यक्ष सुनैना कुमारी सहित तमाम अधिकारी मौजूद थे.

इसे भी पढ़ेंः29 को राजभवन के समक्ष धरना देंगे बिहार और झारखंड के ग्रामीण चिकित्सक

सरकार के प्रयासों को अधिकारी तिलांजलि देते नजर आये

एक ओर मंत्री योजनाओं के बेहतर क्रियान्वयन को लेकर अधिकारियों को निर्देश दे रहे थे. दूसरी ओर अधिकारी मोबाइल फोन में व्यस्त दिखाई दिए. कोई व्हाट्सएप पर व्यस्त था, तो कोई अलग-अलग चटपटी खबरों के लिए लिंक को ओपन कर रहा था. जरा भी यह भय नहीं था कि यहां पर खुद मंत्री मौजूद हैं. यदि मंत्री की नजर उन पर पड़ गई तो कार्रवाई तय है. इस बात से साफ अंदाजा लगाया जा सकता है कि अधिकारी विकास को लेकर कितने गंभीर हैं. सरकार के प्रयासों को अधिकारी तिलांजलि देते हुए नजर आ रहे हैं.

Related Articles

Back to top button