
Ranchi : खनन व्यवसायियों के प्रतिनिधिमंडल ने मंगलवार को मंत्री आलमगीर आलम और रामेश्वर उरांव से मुलाकात की. एक प्रतिनिधिमंडल ने मंत्री आलमगीर आलम से मुलाकात की. तो एक ने मंत्री रामेश्वर उरांव से. व्यवसायियों की ओर से इस दौरान खनन संबधी समस्याओं से मंत्री को अवगत कराया गया. जिसमें 31 मार्च 2020 को समाप्त हुए खनन पट्टों के नवीकरण करने की मांग रखी गयी.
नये खनन पट्टे के लिए सरकार के नियमों को सरल बनाने का अनुरोध किया गया. व्यवसायियों की ओर से जानकारी दी गयी कि लॉकडाउन की वजह से कामकाज पूरी तरह ठप रहा. जबकि पहले से ही खनन व्यवसाय में कई तरह की जटिलताएं हैं. ऐसे में जरूरी है कि राज्य की अर्थव्यवस्था सुचारू रूप से चले, इसके लिए नियमों को सरल किया जाये. व्यवसायियों ने कहा कि राज्य में भारी संख्या में प्रवासी मजदूर आ रहे हैं. ऐसे में इन मजदूरों को यही काम मिले, इसकी व्यवस्था की जानी चाहिये.
इसे भी पढ़ें – झारखंड में 23 जून को कोरोना संक्रमण के 25 मामले, कुल केस 2165
रॉयल्टी में हुई वृद्धि कम करे सरकार
लोगों ने जानकारी दी कि पूर्व सरकार के कार्यकाल में खनन रॉयल्टी में अप्रत्याशित वृद्धि की गयी. पूर्व सरकार के कार्यकाल में लगभग 138 प्रतिशत खनन रॉयल्टी बढ़ायी गयी. जिसके बाद लॉकडाउन ने व्यवसायियों की कमर तोड़ दी. वर्तमान सरकार से मांग करते हुए कहा कि पूर्व सरकार की ओर से बढ़ाये गये रॉयल्टी में कमी की जायें.
साथ ही सीमावर्ती राज्यों की तर्ज पर रॉयल्टी तय की जायें. जानकारी दी गयी कि रॉयल्टी बढ़ने से राज्य में चिप्स के दाम में अप्रत्याशित वृद्धि हुई है. जिससे यहां का खनन व्यवसाय बुरी तरह प्रभावित रहा. विभागीय मंत्रियों ने इन समस्याओं के समाधान जल्द से जल्द करने का आश्वासन दिया.मौके पर गोपी सतवानी, चंदेश्वर प्रसाद सिन्हा, किशोर खेमानी मनोज भगत समेत अन्य लोग मौजूद रहे.
इसे भी पढ़ें –आरोप: फर्जीवाड़ा कर BJP नेताओं के परिवारिक सदस्यों, बेरमो और सासाराम के शख्स को खादगढ़ा सब्जी मार्केट में मिली दुकान




