BokaroJharkhand

प्रवासी मजदूर की ओडिशा में हुई मौत, मुआवजे पर बनी सहमति

Gomia: बोकारो जिला के गोमिया प्रखंड स्थित तुलबुल पंचायत के प्रवासी मजदूर जो अपने परिवार के भरण पोषण के लिए 45 वर्षीय विनोद प्रजापति उड़ीसा में साडम के रिशु जैन के यहां मुंशी का कार्य करते थे. परिजनों को पता चला कि उनकी तबीयत ठीक नहीं है. किसी तरह बीते 5 सितंबर को अनिल प्रजापति एवं उसके परिजन उड़ीसा पहुंचे तो देखा की उनकी मृत्यु हो चुकी है. उनका शव धीरे-धीरे खराब होना चालू हो गया.

वहां से उन्होंने किसी तरह उसके शव को तुलबुल लाया. यह बात गांव में आग की तरह फैल गई और ग्रामीण मुआवजे की मांग को लेकर साडम रिशु जैन के यहां पहुंचे. इसकी अगुवाई समाजसेवी महादेव प्रजापति एवं फिकरू साव ने की और दो लाख रुपये पीड़ित परिवार को मुआवजा देने की सहमति बनी. मृतक के दो बेटी एवं दो बेटा है दोनों बेटियों की शादी हो चुकी है. इस घटना से उनकी पत्नी का रो-रो कर बुरा हाल है.

Related Articles

Back to top button