BokaroJharkhand

बोकारो नदी घाट पर अवैध रूप से बालू उठाव कर रहे आठ ट्रैक्टर जब्त

Gomia: बोकारो जिला के गोमिया स्थित बोकारो नदी घाट पर शनिवार की सुबह बेरमों अनुमंडल पदाधिकारी ने अवैध रूप से बालू उठा रहे आठ ट्रैक्टरों को जब्त किया. जब्त कर सभी ट्रैक्टरों को गोमिया थाना के सुपुर्द कर दिया गया. मौके पर गोमिया अंचल अधिकारी एवं गोमिया थाना पुलिस दल बल के साथ मौजूद थे. इस कार्रवाई से ट्रैक्टर मालिकों के बीच हड़कंप मच गया.

वहीं प्राप्त जानकारी के अनुसार खेतको नदी बालू घाट से दिन में सैकड़ो ट्रैक्टर गाड़ियां बालू लदे चलते हुए देखी जा सकती है. सुबह से लेकर शाम तक ट्रैक्टर चालक अवैध रूप से बालू ढोते रहते हैं.

Related Articles

Back to top button