NationalUttar-Pradesh

मिड डे मील: एक लीटर दूध में एक बाल्टी पानी मिलाकर 80 बच्चों में बांटा, शिक्षामित्र बर्खास्त

Sonbhadra (UP): मिड-डे मील में अनियमितता का मामला सामने आया है. यह मामला जनपद के चोपन प्रखंड अंतर्गत कोटा ग्राम पंचायत के सलईबनवा प्राथमिक स्कूल का है.

जहां मिड डे मील योजना के तहत करीब 80 बच्चों को एक लीटर दूध में बाल्टी भर पानी मिलाकर पिलाया गया है. मामले ने तूल पकड़ ली है. जिसके बाद जिला प्रशासन ने इस प्रकरण को गंभीरता से लेते हुए एक शिक्षा मित्र को बर्खास्त कर दिया है. साथ ही टीचर को निलंबित कर दिया गया है.

इसे भी पढ़ें-गोडसे वाले बयान पर साध्वी प्रज्ञा ने लोकसभा में मांगी माफी, कहा- बयान को गलत पेश किया गया, राहुल गांधी पर साधा निशाना

क्या कहना है प्रभारी प्रधानाध्यापक का

यह घटना बुधवार को हुई और सलई बनवा प्राथमिक स्कूल के रसोइये द्वारा दूध में पानी मिलाने का वीडियो वायरल होने के बाद अधिकारियों ने इस मामले का संज्ञान लिया.

अधिकारियों ने मामले में जांच के आदेश दिये हैं और कोटा ग्राम पंचायत के ‘शिक्षा मित्र’ के खिलाफ प्राथमिकी भी दर्ज करायी गयी है. मिड डे मील के मेन्यू के अनुसार बुधवार को प्रत्येक बच्चे को 150 मिलीलीटर दूध दिया जाना चाहिए.

इस संबंध में प्रभारी प्रधानाध्यापक शैलेश ने बताया कि मंगलवार को उनके भाई की तेरहवीं थी इसलिए व्यस्तता के कारण पर्याप्त दूध की व्यवस्था पहले से ही नहीं हो सकी थी. लेकिन बुधवार को वह चार लीटर दूध लाने डाला बाजार गये थे तभी उनकी गैर मौजूदगी में एक लीटर दूध में ही पानी मिलाकर बच्चों को पिला दिया गया.

इसे भी पढ़ें-#Unemployment: सफाई कर्मचारियों के 549 पद के लिए 7000 इंजीनियर, ग्रेजुएट और डिप्लोमा होल्डर ने किया आवेदन

दिखावटी भाजपा सरकार मिलावटी पोषण-आहार!

खंड शिक्षा अधिकारी (एबीएसए) मुकेश कुमार ने कहा कि कुछ क्षेत्रों में गाय या भैंस का दूध नहीं मिलता है तो बच्चों को टेट्रा पैक का दूध पिलाया जाता है. बाद में भूल सुधार करते हुए बच्चों में दोबारा दूध भी बांटा गया था.

जिलाधिकारी एस राजलिंगम ने भी गुरुवार को विद्यालय पहुंच कर प्रभारी प्रधानाचार्य सहित शिक्षामित्र और बच्चों का बयान लिया. जिलाधिकारी ने जिला विकास अधिकारी राम बाबू त्रिपाठी को विद्यालय भेजकर दूध का नमूना भी मंगवाया था.

इस मामले को लेकर यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री व समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भाजपा सरकार पर तंज कसा है. उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा है दिखावटी भाजपा सरकार मिलावटी पोषण-आहार!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button