
Dhanbad: कतरास के कोल डम्प कॉलोनी निवासी इंद्रजीत भुईयां को उसके घर से घायलावस्था में अस्पताल में भर्ती कराया गया. उसे स्थानीय प्रशासन की मदद से अस्पताल भिजवाया गया. इलाज के बाद उस युवक ने जो बातें बतायीं वो चौंकाने वाला था. उसने बताया कि पत्नी ने उसे बीते छह दिनों से धातु के तार से बांधकर घर में बंद कर रखा था. इस दौरान उसके साथ उसकी पत्नी ने मारपीट भी की, उसे इलेक्ट्रिक शॉक भी दिया. इंद्रजीत ने इस पूरी घटना पीछे अपनी पत्नी का किसी के साथ अवैध संबंध होना बताया है.
इसे भी पढ़ें:चतरा धान क्रय केंद्र: किसानों की अजब कहानी, धान की करते हैं पहरेदारी
पत्नी ने कहा- पति की दिमागी हालत ठीक नहीं:
वहीं, अपने पति को तार से बांध कर रखने की बात स्वीकार करते हुए इंद्रजीत की पत्नी ने कहा कि इनका दिमागी हालत ठीक नहीं है, इसलिए इसे बांधकर रखा गया था. साथ ही उसने अपने पति पर कई आरोप भी लगाये. पत्नी ने यह भी कहा कि घर चलाने के लिए खर्च भी नहीं देता है.
इसे भी पढ़ें:2016 के पूर्व की नियोजन नीति पर ही होगी नियुक्तियां, विज्ञापन जारी करने का आदेश




