
New Delhi: कांग्रेस ने रक्षा मामले की एक संसदीय समिति में भोपाल से सांसद प्रज्ञा सिंह ठाकुर को शामिल किया गया है.
इसपर आपत्ति जताते हुए गुरुवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर कटाक्ष किया गया. कहा गया कि जिसे मोदी ‘मन से माफ नहीं कर पाये’ उसे एक महत्वपूर्ण समिति में जगह मिल गयी. साथ ही विपक्ष ने इसे दुर्भाग्यपूर्ण बताया है.
इसे भी पढ़ें- मालेगांव ब्लास्ट की आरोपी बीजेपी सांसद प्रज्ञा ठाकुर को रक्षा मंत्रालय की कमिटी में मिली जगह
पीएम मोदी पर कटाक्ष
पार्टी के मुख्य प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने ट्वीट कर कहा कि यह देश का दुर्भाग्य ही कहा जाएगा कि आतंक फैलाने का आरोप झेल रही सांसद को रक्षा संबंधी समिति का सदस्य बना दिया.
ये देश का दुर्भाग्य ही कहा जायेगा कि आतंक फैलाने का आरोप झेल रही सांसद को सुरक्षा संबंधी कमेटी का सदस्य बना दिया।
मोदी जी इन्हें “मन से माफ नही कर पाए”,
लेकिन, देश की सुरक्षा जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर जिम्मेदारी दे दी।इसीलिए तो,
मोदी है तो मुमकिन है।https://t.co/3wK3I1zdqo— Randeep Singh Surjewala (@rssurjewala) November 21, 2019
उन्होंने प्रधानमंत्री पर कटाक्ष करते हुए कहा कि मोदी जी इन्हें ‘मन से माफ नहीं कर पाये. लेकिन देश की सुरक्षा जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर जिम्मेदारी दे दी. इसीलिए तो मोदी है तो मुमकिन है.
कमलनाथ सरकार में मंत्री पीसी शर्मा ने भी साध्वी प्रज्ञा के शामिल किये जाने की निंदा की है. उन्होंने कहा कि भाजपा की कथनी और करनी में फर्क है. पीएम मोदी ने कहा था कि उनपर कार्रवाई करेंगे, लेकिन ऐसा नहीं हुआ.
इसे भी पढ़ें- कोनार डैम का टूटना क्यों न बने चुनावी मुद्दा? लगभग 25 सौ करोड़ की योजना को चूहों ने कुतरा था!
मालेगांव बम ब्लास्ट मामले में आरोप झेल रही हैं साध्वी प्रज्ञा ठाकुर
गौरतलब है कि मालेगांव बम ब्लास्ट मामले में आरोप झेल रही बीजेपी सांसद प्रज्ञा सिंह ठाकुर को बड़ी जिम्मेदारी दी है. रक्षा मंत्रालय की संसदीय समिति में उन्हें जगह मिली है. 21 सदस्यों वाली इस समिति के अध्यक्ष रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह होंगे.
डिफेंस मामलों की इस कमेटी में साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर के अलावा फारुक अब्दुल्ला, ए. राजा, सुप्रिया सुले, मीनाक्षी लेखी, राकेश सिंह, शरद पवार, जेपी नड्डा आदि सदस्य शामिल हैं.




