
Deoghar : कोरोना की वजह से अनाथ हुए बच्चों की परवरिश के लिए शुक्रवार के दिन एक बैठक आयोजित की गयी. बैठक में डालसा अध्यक्ष सह प्रधान न्यायाधीश देवघर की अध्यक्षता में हुई. जिले में कोविड-19 संक्रमण के कारण मृत, ईलाजरत अभिभावकों, माता-पिता (दोनों में से एक) के बच्चों को प्रोजेक्ट शिशु के तहत विभिन्न व्यवस्था एवं सुविधा मुहैया कराने हेतु बैठक आहूत की गयी.
इसके तहत इस प्रकार के बच्चों को आवश्यक सहायता उपलब्ध कराने संबंधी विस्तृत समीक्षा की गयी. इस दौरान बताया गया कि ऐसे बच्चों के पालन-पोषण, संरक्षण व देखभाल करने वाले व्यक्तियों को फूड ग्रेन बैंक देवघर से त्वरित राशन मुहैया कराने की व्यवस्था की गयी है.
इसके अलावे इन बच्चों के चिकित्सा, पोषण, शिक्षा एवं विकास संबंधी आवश्यकताओं की पूर्ति हेतु वित्तीय सहायता का प्रावधान है. इसके अलावा बाल संरक्षण ईकाई देवघर द्वारा ऐसे संक्रमण पीड़ित बच्चों को प्रयोजन भत्ता देने की व्यवस्था भी की गयी है एवं इनके विशेष देखभाल व संरक्षण हेतु फिट फैसिलिटी सेन्टर संचालित है. जिसके तहत बालिकाओं हेतु बाल गृह-सह-सम्प्रेक्षण गृह एवं बालकों के लिए मुक बधिर, नेत्रहीन आवासीय विद्यालय, चांदडीह को फिट फैसिलिटी सेन्टर बनाया गया है.
ऐसे बच्चे जिनके एकल कमाउ सदस्य की मृत्यु हो गई हो, ऐसे लोगों की पहचान एवं सत्यापन करने के पश्चात उनके शैक्षणिक, आर्थिक चिकित्सीय एवं सम्पत्ति के संरक्षण से संबंधित अधिकारों की रक्षा करने हेतु इस प्रोजेक्ट का निर्माण किया गया है. इस प्रोजेक्ट के अलावा सरकार के ऐसे प्रोजेक्ट जो बच्चों के उत्थान से संबंधित हों, जैसे फोस्टर केयर एवं स्पोंशरशिप, जिसे केन्द्र एवं राज्य सरकार के द्वारा संचालित किया जाता है.
इस बाबत उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री ने जानकारी दी कि देवघर जिले में कोविड-19 के संक्रमण से जिन बच्चों के माता-पिता या दोनों में से किसी एक की भी मृत्यु हो चुकी है. या ऐसे बच्चे जिनके माता-पिता कोविड-19 के संक्रमण से ग्रसित हैं और होम आइसोलेशन अथवा अस्पताल में इलाजरत हैं. और बच्चों की देखभाल करने वाला कोई नहीं है तो इसकी सूचना लिखित, दूरभाष व वाट्सऐप के माध्यम से जिला बाल संरक्षण ईकाई देवघर, जिला समाज कल्याण कार्यालय देवघर, बाल कल्याण समिति देवघर, चाईल्डलाईन 1098 देवघर को दे सकते हैं. टॉल फ्री नंबर 1098 वाट्सऐप नंबर 9060393742, 7739560251, 9931135775, 9431548795 व 9934135706 पर संपर्क कर सकते हैं




