National

राजस्थान को लेकर राहुल के आवास पर चल रही है बैठक, सभी वरिष्ठ नेता शामिल

New Delhi : लोकसभा चुनाव में राजस्थान में कांग्रेस के सफाए को लेकर पार्टी अध्यक्ष राहुल गांधी द्वारा कांग्रेस कार्यसमिति (सीडब्ल्यूसी) की बैठक में नाराजगी जताए जाने के बाद, साथ ही राज्य सरकार के कुछ मंत्रियों की ओर से जवाबदेही तय करने की मांग की पृष्ठभूमि को लेकर गांधी के आवास पर वरिष्ठ नेताओं की बैठक जारी है.

सूत्रों के मुताबिक, इस बैठक में राहुल गांधी के अलावा पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा, संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल और राजस्थान के उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट मौजूद हैं. इससे पहले सोमवार को राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने वेणुगोपाल से मुलाकात की थी. गौरतलब है कि राहुल गांधी ने 25 मई को हुई सीडब्ल्यूसी की बैठक में लोकसभा चुनाव में राजस्थान और मध्य प्रदेश में पार्टी के सफाए को लेकर विशेष रूप से नाराजगी जताई थी.

इसे भी पढ़ें – एक हफ्ते में राज्यभर से 28.54 लाख की लूट, केवल राजधानी से 20.50 लाख ले उड़े अपराधी

सीडब्ल्यूसी ने राहुल के इस्तीफे को किया खारिज

सूत्रों और मीडिया में आई खबरों के मुताबिक, सीडब्ल्यूसी की बैठक में राहुल गांधी ने गहलोत, मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ और पूर्व वित्तमंत्री पी चिदंबरम सहित कुछ बड़े क्षेत्रीय नेताओं का उल्लेख करते हुए कहा था कि, इन नेताओं ने बेटों-रिश्तेदारों को टिकट दिलाने के लिए जिद की और उन्हीं को चुनाव जिताने में लगे रहे और दूसरे स्थानों पर ध्यान नहीं दिया.

इसी बैठक में हार की नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए गांधी ने इस्तीफे की पेशकश की थी. हालांकि सीडब्ल्यूसी ने प्रस्ताव पारित कर इसे सर्वसम्मति से खारिज कर दिया और पार्टी में आमूलचूल बदलाव के लिए उन्हें अधिकृत किया.

इसे भी पढ़ें – सरायकेलाः सर्च ऑपरेशन पर निकले जवानों पर हमला, IED ब्लास्ट में 17 जवान घायल, भाजपा ने की निंदा,…

Related Articles

Back to top button