Corona_UpdatesNationalUttar-Pradesh

मेरठः हॉटस्पॉट सील करने गयी पुलिस और स्वास्थ्य विभाग पर पथराव, मजिस्ट्रेट व दारोगा घायल

Meerut: उत्तर प्रदेश के मेरठ शहर के अत्यन्त संवेदनशील थाना क्षेत्र देहली गेट के जली कोठी में कोरोना वायरस से संक्रमित मरीजों की पुष्टि हुई है.

जिसके बाद इलाके को सील करने गयी स्वास्थ्य विभाग की टीम और पुलिस पर पथराव किया गया. पथराव में सिटी मजिस्ट्रेट और दिल्ली गेट के दारोगा घायल हो गये हैं. पुलिस के मुताबिक कई थानों के बल ने पहुंचकर भीड़ को खदेड़ा. फिलहाल मौके पर शांति व्यवस्था बनी हुई है.

इसे भी पढ़ें- #RIMS में हिंदपीढ़ी की कोरोना संदिग्ध की मौतः कोविड-19 वार्ड में भर्ती 12 साल की बच्ची ने तोड़ा दम

चार गिरफ्तार

अपर मुख्य सचिव (गृह) अवनीश अवस्थी ने एक बयान में बताया कि कुछ उपद्रवियों ने इलाका सील करने गयी पुलिस पर हमला कर दिया. इस मामले में चार लोगों को गिरफतार किया गया है. इन सभी लोगों के खिलाक रासुका के तहत कार्रवाई होगी.

इलाके के पुलिस क्षेत्राधिकारी दिनेश शुक्ला के अनुसार महाराष्ट्र से जमात कार्यक्रम में शामिल हुए तीन प्रतिनिधि 24 फरवरी को मेरठ में आये थे. वे दिल्ली गेट थाना क्षेत्र में जली कोठी के पास दरी वाली मस्जिद में रुके हुए थे.

शुक्रवार को इन तीनों के नमूने की जांच रिपोर्ट में कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि हुई. जिसके बाद शनिवार को दिल्ली गेट थाने के प्रभारी रविंद्र सिंह बल लेकर जली कोठी स्थित एक गली को सील करने के लिए गये थे. इस दौरान वहां पर सिटी मजिस्ट्रेट भी मौजूद थे.

उन्होंने बताया कि पुलिस जैसे ही लकड़ी की बल्लियां और अवरोधक लेकर पहुंची तो वहां रहने वाले कुछ लोगों ने इसका विरोध किया. भीड़ ने पुलिस के खिलाफ नारेबाजी करते हुए पथराव शुरू कर दिया.

इसे भी पढ़ें- रांची के हिन्दपीढ़ी इलाके के लोग क्यों जला रहे अखबारों को!

इलाके को किया गाय सील

इस घटना में सिटी मजिस्ट्रेट और थाना प्रभारी को चोट पहुंची. पथराव में दारोगा मुकेश कुमार घायल हो गये. पुलिस पर हमले की सूचना वायरलेस पर मिलते ही अन्य थानों का फोर्स जली कोठी के लिए निकल पड़ा. पुलिस बल ने हंगामा कर रही भीड़ को खदेड़ा.

पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे एसपी सिटी अखिलेश नारायण सिंह ने बताया है कि पुलिस पथराव करने वाले उपद्रवियों की धर-पकड़ कर रही है. फिलहाल पुलिस इलाके को सील करने में लगी हुई है.

एसपी सिटी के अनुसार फिलहाल मौके पर शांति व्यवस्था बनी हुई है और पुलिस ने फिर से बैरिकेडिंग लगा दिया है. 

इसे भी पढ़ें- देश में दो सप्ताह के लिए बढ़ सकता है लॉकडाउन, मुख्यमंत्रियों के साथ बैठक में पीएम ने दिये संकेत

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button