
Ranchi. खूंटी में खेल के क्षेत्र में काफी संभावनाएं हैं. इसे देखते हुए जिला प्रशासन ने खिलाड़ियों के बेहतर भविष्य बनाने और समुचित ट्रेनिंग के साथ साथ अन्य सुविधाएं देने की पहल की है. डीसी शशि रंजन ने जिले के खिलाड़ियों की मेडिकल हेल्थ प्रोफ़ाइल तैयार कराये जाने में दिलचस्पी दिखायी है. विभिन्न खेलों के खिलाड़ियों की सभी प्रकार के स्वास्थ्य मानकों को ध्यान में रखते हुए हेल्थ प्रोफाइल तैयार किया जायेगा.
इसे भी पढ़ें:10 महीने बाद लौटी सिविल कोर्ट की रौनक, कोविड प्रोटोकॉल के साथ फिजिकल कोर्ट शुरू
सीएचओ को मिलेगी ट्रेनिंग
खिलाड़ियों के लिये हेल्थ प्रोफाइल तैयार किये जाने के संबंध में खूंटी जिला प्रशासन ने फैसला लिया है. 1 फरवरी को इस संबंध में जिला स्तरीय खेल संचालन समिति की बैठक आयोजित की गयी थी. इस दौरान डीसी सहित तमाड़ के विधायक कोचे मुंडा, डीडीसी, एसडीओ, डीडब्लूओ, नगर पंचायत अध्यक्ष, डीएसओ, विभिन्न खेलों से जुड़े खेल प्रशिक्षक सहित अन्य लोग भी उपस्थित थे. डीसी ने इस दौरान कहा कि खिलाड़ियों की हेल्थ प्रोफ़ाइल सम्बन्धित CHC द्वारा सभी मानकों और मानदण्डों को आधार में रखते हुए तैयार किया जायेगा. इसके लिए हेल्थ एंड वेलनेस सेंटरों के सी.एच.ओ को ट्रेनिंग भी दी जाएगी. इससे खिलाड़ियों की हेल्थ प्रोफाइलिंग तरीके से करते हुए उन्हें हेल्थ कार्ड उपलब्ध कराया जा सकेगा.
इसे भी पढ़ें:राज्यसभा में किसान आंदोलन की गूंज, विपक्ष ने की नारेबाजी, तीसरी बार रुकी सदन की कार्यवाही
एनजीओ और स्पोर्टस कोचों को मिलेगी खेल सामग्री
जिला प्रशासन ने खूंटी में खेलकूद के क्षेत्र में कार्य कर रहे गैर सरकारी संस्थाओं के साथ खेलकूद को प्रोत्साहित करने की भी योजना बनायी है. जिले के सभी गैर सरकारी संस्थाओं, स्पोर्टस कोच और खेलकूद से जुड़े लोगों की खेल संबंधी जरूरतों और सामग्रियां भी उपलब्ध कराये जाने का विचार हुआ है. इसके लिये जिला खेल पदाधिकारी (डीएसओ) को डीसी के स्तर से कहा जा चुका है. इसके अलावे जिले में विभिन्न खेलों आर्चरी, हॉकी, बैडमिंटन, फुटबॉल, कराटे, क्रिकेट, बास्केटबॉल और दूसरे खेलों के लिए भी आवश्यक व्यवस्थाओं के सम्बंध में भी पहल की जायेगी.
इसे भी पढ़ें:




