
Ranchi : झारखंड एकेडमिक काउंसिल की ओर से मैट्रिक इंटर परीक्षा की तारीख जारी कर दी गयी है. जैक अध्यक्ष अरविंद प्रसाद ने बताया कि परीक्षा 9 मार्च से होगी. वहीं आखिरी परीक्षा 26 मार्च को होगी. इस मामले में सोमवार को जैक कार्यालय में बैठक की गयी.
जिसमें ये निर्णय लिया गया. फिलहाल छात्र फॉर्म भर रहे हैं. जिसके कारण मैट्रिक और इंटर के छात्रों की संख्या नहीं बतायी जा सकती. फॉर्म भरने की प्रक्रिया पूरी होने के बाद दोनों कक्षाओं के छात्रों की जानकारी दी जायेगी. हर साल की तरह इस साल भी परीक्षा दो पालियों में होगी.
जैक अध्यक्ष ने बताया कि दोनों परीक्षाओं में 40 फीसदी सवाल ऑब्जेक्टिव होंगे. कोरोना महामारी के लेकर ये निर्णय लिया गया है. एक अुनमान है कि इस बार कुल आठ लाख छात्र मैट्रिक इंटर परीक्षा में शामिल होंगे. इस बैठक में सचिव महीप कुमार सेमत अन्य अधिकारी मौजूद रहे.
इसे भी पढ़ें : शेयर मार्केट में ऐतिहासिक उछाल, लाइफ टाइम हाई का नया रिकॉर्ड, 48 हजार पार पहुंचा सेंसेक्स
सिलेबस में की गयी कटौती
जैक अध्यक्ष अरविंद प्रसाद सिंह ने बताया कि पहले ही कोरोना महामारी को लेकर सिलेबस में कटौती की गयी. इस बार परीक्षा में सब्जेक्टिव सवाल कम रहेंगे. आनेवाले दिनों में जल्द ही परीक्षा की समय सारणी जारी की जायेगी.
जिसमें परीक्षा तारीख और विषयों की जानकारी होगी. अध्यक्ष के मुताबिक परीक्षा कोविड दिशा-निर्देशों का पालन करते हुए लिया जायेगा. पिछले साल दिसंबर से ही राज्य के स्कूल खुले हैं. जिसके बाद से छात्रों के बीच परीक्षा को लेकर असंमजस देखा जा रहा था.
इसे भी पढ़ें : छात्रों को स्कूल से निकालने का मामला : हाइकोर्ट ने संत जेवियर्स स्कूल, हजारीबाग से मांगा जवाब




