National

#Mathura आतंकवाद एक वैश्विक समस्या है जो विचारधारा बन गयी है: मोदी

Mathura: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को कहा कि आज आतंकवाद एक वैश्विक समस्या है. जिसने विचारधारा का रूप ले लिया है. उन्होंने साथ ही कहा कि आतंक की जड़ें हमारे पड़ोस में पनप रही हैं लेकिन हम इसका मजबूती से सामना कर रहे हैं और आगे भी करते रहेंगे.

उन्होंीने कहा कि आतंकवादियों को पनाह और प्रशिक्षण देने वालों के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए भारत पूर्ण रूप से सक्षम है और हमने इसे करके दिखाया भी है.

इसे भी पढ़ेंः#JPSC की कार्यशैली पर लगातार प्रतिक्रिया दे रहे हैं छात्र, पढ़ें-क्या कहा छात्रों ने…. (छात्रों की प्रतिक्रिया का अपडेट हर घंटे)

आतंकवाद एक विचारधारा बन गयी है

उन्होंने कहा, ‘‘आज का दिन ऐतिहासिक दिन है. लगभग एक सदी पहले विश्व धर्म सम्मेलन में स्वामी विवेकानंद ने अमेरिका के शिकागो में ऐतिहासिक भाषण दिया था. लेकिन ये देखिए कि आज ही के दिन 11 सितंबर 9/11 अमेरिका में ही ऐसा हमला हुआ था, जिसे देखकर दुनिया दहल गई थी.’

प्रधानमंत्री ने कहा कि आज आतंकवाद एक विचारधारा बन गयी है जो किसी सरहद से नही बंधा है. और एक वैश्विक समस्या है जिसकी जड़ें हमारे पड़ोस में विषबेल की तरह फलफूल रही हैं. इस विचारधारा को आगे बढ़ाने वालों, आतंकवादियों को पनाह और प्रशिक्षण देने वालों के खिलाफ आज पूरे विश्व को संकल्प लेने और कड़ी कार्रवाई की जरूरत हैं.

आतंकवाद से निपटने में भारत सक्षम

प्रधानमंत्री ने कहा, ‘भारत अपने स्तर पर इस चुनौती से निपटने में पूरी तरह सक्षम है और हमने यह दिखाया भी है और आगे भी दिखायेंगे. आतंकवादी कानून को कड़ा करने का फैसला भी इसी दिशा में किया गया एक प्रयास है. अब संगठनों का नाम बदलकर अपने कारनामों को नही छुपा पायेंगे. समस्या चाहे आतंक की हो, प्रदूषण की हो, बीमारी की हो, हमें मिलकर इनको पराजित करना है. आइए, हम इसका संकल्प लें.’

मथुरा में मोदी ने बुधवार को राष्ट्रीय पशु रोग उन्मूलन कार्यक्रम लॉन्च किया. उन्होंने पशुओं के पैर और मुंह के रोगों को दूर करने और टीकाकरण की व्यवस्था कर, स्वास्थ्य से जुड़ी परियोजनाओं का लोकार्पण किया.

इसे भी पढ़ेंःगुजरात कैडर के डॉ पीके मिश्र पीएम मोदी के नये Principal Secretary बने

Related Articles

Back to top button