
NewDelhi : गुजरात कैडर के डॉ प्रमोद कुमार मिश्र प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नये Principal Secretary होंगे. बुधवार, 11 सितंबर को जारी सरकारी बयान के अनुसार डॉ मिश्र ने पदभार ग्रहण कर लिया है. जान लें कि डॉ मिश्रा नृपेंद्र मिश्र की जगह प्रमुख सचिव पदस्थापित हुए हैं. नृपेंद्र मिश्र पीएम मोदी के साथ लंबे समय तक काम कर चुके हैं. केंद्र में पांच साल पूरे होने के बाद नृपेंद्र मिश्र ने पिछले माह इस्तीफा दिया था. इस पर मोदी ने उनसे दो सप्ताह तक पद पर बने रहने का आग्रह किया था.
डॉ पीके मिश्र 1972 बैच के आईएएस अफसर हैं
डॉ पीके मिश्र, गुजरात कैडर से हैं. वे 1972 बैच के आईएएस अफसर हैं. कृषि, आपदा प्रबंधन, ऊर्जा, नियामक मामले और आधारभूत संरचना सरीखे विभिन्न क्षेत्रों में वह कई प्रोग्राम्स का प्रबंधन कर चुके हैं. नयी नियुक्ति से पूर्व डॉ पीके मिश्र पीएम के एडिश्नल प्रिंसिपल सेक्रेट्री, कैबिनेट मंत्री की रैंक पर और सेक्रेट्री अग्रीकल्चर एंड कॉपरेशन भी रह चुके हैं. उन्होंने इस दौरान नेशनल एग्रीकल्चर डेवलपमेंट प्रोग्राम और नेशनल फूड सिक्योरिटी मिशन जैसी योजनाओं में अपना योगदान दिया था,
पीके सिन्हा पीएम मोदी के प्रमुख सलाहकार नियुक्त किये गये
डॉ मिश्रा ने यूनीवर्सिटी ऑफ ससेक्स से इकनॉमिक्स/डेवलपमेंट स्टडीज में PhD की है. इस साल की शुरुआत में उन्हें आपदा प्रबंधन में बेहतरीन काम के लिए United Nations SASAKAWA Award से भी नवाजा गया था. जान लें कि पीके मिश्रा के अलावा पूर्व कैबिनेट सचिव पीके सिन्हा पीएम मोदी के प्रमुख सलाहकार नियुक्त किये गये हैं.
सिन्हा पीएमओ में ऑफिसर ऑन स्पेशल ड्यूटी (ओएसडी) के तौर पर काम कर रहे थे. उनकी नियुक्ति भी 11 सितंबर, 2019 से प्रभाव में आयी है. जारी सरकारी आदेश के अनुसार कैबिनेट की नियुक्ति समिति (एसीसी) ने वर्तमान में पीएमओ में ओएसडी के पद पर सेवाएं दे रहे पीके सिन्हा की पीएम के प्रमुख सलाहकार के पद पर नियुक्ति को मंजूरी दी.




