National

मुंबई के बैगनवाड़ी इलाके में लगी भीषण आग, 15 घरों को पहुंचा नुकसान

New Delhi: मुंबई में गोवंडी के बैगनवाड़ी इलाके में आज सुबह भीषण आग लग गई. आग की वजह से 15 घरों को काफी नुकसान हुआ है. मिल रही जानकारी के अनुसार आग सुबह करीब चार बजे लगी है. आग लगने के कारणों की अभी जांच हो रही है. इस घटना को लेकर एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

इस वीडियो में कुछ स्थानीय लोग आग बुझाने की कोशिश करते दिख रहे हैं. वीडियो में दिख रहा है कि किस तरह से स्थानीय लोग फायर ब्रिगेड के आने से पहले पानी डालकर आग को काबू करने की कोशिश में लगे हैं.

इस घटना को लेकर एक अधिकारी ने बताया कि मुंबई में आज सुबह लगी भीषण आग में कम से कम दस से पंद्रह घर क्षतिग्रस्त हो गए. घटना सुबह करीब चार बजे हुई . इस घटना में कोई घायल नहीं हुआ.

घटना की जानकारी मिलने के बाद दमकल विभाग की गाड़ियां भी मौके पर पहुंच गई थी. जिन्होंने आग पर काबू पा लिया है. हालांकि अभी तक ये पता नहीं चल सका है कि आखिर आग लगी किन वजहों से थी.

 

Related Articles

Back to top button