JharkhandLead NewsRanchi

नगर निगम में शुरू हुई मैरिज रजिस्ट्री, तीन को मिला अप्रूवल

Ranchi : रांची नगर निगम में मैरिज रजिस्ट्रेशन शुरू हो गया. जिसके तहत सिटी में तीन लोगों के मैरिज रजिस्ट्रेशन एप्लीकेशन को अप्रूवल मिल गया. अगले हफ्ते उन्हें सर्टिफिकेट भी जारी कर दिया जायेगा. अब वे घर बैठे ही अपना मैरिज सर्टिफिकेट का प्रिंट निकाल सकेंगे. वहीं 4 लोगों का एप्लीकेशन पर्याप्त पेपर नहीं होने के कारण रिजेक्ट कर दिया गया है. साथ ही एप्लीकेशन रिजेक्ट किये जाने का कारण भी बता दिया गया है. बताते चलें कि जून महीने से रांची नगर निगम में इस सुविधा की शुरुआत की जा चुकी है.

इसे भी पढ़ें : पीएम किसान योजना से निबंधित किसानों को भी मिलेगा केसीसी

अबतक 36 लोगों ने किया है आवेदन

शादी के रजिस्ट्रेशन के लिए jharsewa.jharkhand.gov.in वेबसाइट के माध्यम से अब तक 36 लोगों ने ऑनलाइन आवेदन किया है. 3 लोगों का एप्लीकेशन अप्रूव कर दिया गया है. जबकि अन्य लोगों को फिजिकल वेरीफिकेशन के लिए टाइम दिया गया है. उन्हें नगर निगम के रजिस्ट्रार के सामने उपस्थित होना होगा. नहीं आने की स्थिति में उनका आवेदन रिजेक्ट कर दिया जायेगा. झारखंड मैरिज रजिस्ट्रेशन का मुख्य उद्देश्य झारखंड के सभी शादीशुदा लोगों का मैरिज रजिस्ट्रेशन करवाना है. रांची के 53 वार्डों के लिए यह लागू कर दिया गया है.

इसे भी पढ़ें :झारखंड सरकार के खिलाफ साजिश रचने के आरोप में गिरफ्तार तीन लोग दो दिन की रिमांड पर

कौन कर सकता है आवेदन

नगर निगम के असिस्टेंट हेल्थ ऑफिसर डॉ किरण कुमारी को मैरिज सर्टिफिकेट के लिए भी रजिस्ट्रार बनाया गया है. मैरिज रजिस्ट्रेशन के लिए सभी वार्ड पार्षदों का लेटर भी एप्लीकेशन के साथ देना होगा. जिसमें यह बताना होगा कि आवेदक संबंधित वार्ड का निवासी है. वहीं पति-पत्नी दोनों में से किसी एक का रांची का निवासी होना अनिवार्य है. इसके अलावा शादी का स्थान भी रांची होगा तो मैरिज रजिस्ट्रेशन के लिए आवेदन कर सकते हैं. यदि किसी मैरिड कपल ने शादी के 1 साल के अंदर मैरिज सर्टिफिकेट नहीं बनवाया है, तो उन्हें 5 रु प्रतिदिन के हिसाब से जुर्माना भरना होगा. वहीं लेट फाइन की राशि अधिकतम 100 रुपये होगी. रजिस्ट्रेशन के लिए अलग से 50 रुपये फीस देनी होगी.

इसे भी पढ़ें : हजारीबाग और बरही में खोला जायेगा एग्री क्लीनिक केंद्र, किसानों को मिलेगी मदद

Related Articles

Back to top button