
Hazaribagh : कृषि विभाग हजारीबाग की पहल पर किसानों को खेती की आधुनिक जानकारी, कृषि विशेषज्ञों की सलाह व अन्य तरह की सरकार की योजनाओं का लाभ देने के लिए कृषि विभाग हजारीबाग द्वारा दो जगहों पर एग्री क्लीनिक केंद्र खोलने की तैयारी है.
इसे भी पढ़ें : झारखंड सरकार के खिलाफ साजिश रचने के आरोप में गिरफ्तार तीन लोग दो दिन की रिमांड पर
जिला कृषि पदाधिकारी राजेंद्र किशोर के अनुसार हजारीबाग जिला के सदर तथा बरही में दो एग्री क्लीनिक केंद्र खोले जाएंगे. कृषि की उन्नत पैदावार, खेती की आधुनिक तकनीक का लाभ देने, सरकार की योजनाओं से किसानों को जोड़ने सहित कृषि संबंधित कह कार्य में एग्री क्लीनिक मददगार साबित होगी.
एग्री क्लीनिक किसानों के खेतों से मिट्टी का नमूना संग्रहित कर मृदा जांच कराने व मृदा स्वास्थ्य कार्ड उपलब्ध कराने, किसान क्रेडिट कार्ड से किसानों को जोड़कर ऋण उपलब्ध कराने, लैम्पस-पैक्सों के माध्यम से खाद, बीज, कृषि उपकरणों की उपलब्धता की जानकारी देने आदि की सेवाएं एग्री क्लीनिक के माध्यम से किसानों को उपलब्ध कराई जाएगी.
साथ ही मौसम की भविष्यवाणी के अनुरूप कृषकों को खेती के बारे में जानकारी समय-समय दी जाएगी.
एग्री क्लीनिक किसानों को उसके उत्पादों का उचित मूल्य दिलाने, उत्पादों का प्रचलित बाजार भाव की अद्यतन जानकारी क्लीनिक के माध्यम से सूचना पट्ट अथवा सोशल मीडिया, एसएमएस आदि के माध्यम से रियल टाइम देने की व्यवस्था की जाएगी. जिससे किसान खेती को लेकर जागरूक हों.
इसे भी पढ़ें :झारखंड के समाहरणालयों में वर्षों से चल रहा है सेटिंग का खेल, एक ही जगह पर जमे हैं कर्मचारी




