
Ranchi : रांची पुलिस ने पिछले दिनों झारखंड सरकार के खिलाफ बड़ी साजिश का खुलासा किया था. सरकार में शामिल विधायकों को पैसे का लालच दे कर सरकार को अल्पमत में लाने की साजिश की जा रही थी, लेकिन साजिश की भनक स्पेशल ब्रांच को लग गयी. जिसके बाद राजधानी के कई बड़े होटलो में ताबड़तोड़ छापेमारी कर साजिश में शामिल तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया था.
इसे भी पढ़ें :झारखंड के समाहरणालयों में वर्षों से चल रहा है सेटिंग का खेल, एक ही जगह पर जमे हैं कर्मचारी
गिरफ्तार आरोपियो में अभिषेक दुबे, अमित सिंह और निवारण प्रसाद महतो शामिल हैं. तीनों अभियुक्तों को रांची पुलिस रिमांड पर लेकर पूछताछ करेगी. रांची सीजेएम कोर्ट में रांची पुलिस ने आवेदन दिया था. रांची पुलिस द्वारा दिये गये आवेदन में 3 दिनों की रिमांड दिये जाने की मांग की गयी थी, लेकिन कोर्ट ने दो दिनों क़ी रिमांड पुलिस को दी है.
इसे भी पढ़ें : बिहार की शिल्प कला को मिलेगी अंतराष्ट्रीय पहचान




