ChaibasaJamshedpurNEWS

Jamshedpur: सरयू राय ने की ‘बाबा भोले देवघर वाले’ एल्‍बम की लांचिंग, युवा गायक अजीत अमन ने दी है आवाज

Jamshedpur : बोल बम – बोल बम गूंज रहा है, कावरियां संग बाबा झूम रहे हैं, सावन रिमझिम बरस रहा है, बाबा का बसहा नाच रहा है. भोले बाबा पर बनाये गये इस एल्‍बम “बाबा भोले देवघर वाले” की सावन की तीसरी सोमवारी से एक दिन पूर्व रविवार को विधायक सरयू राय ने अपने कार्यालय में लांचिंग की. इस अवसर पर गीत तैयार करनेवाली टीम के सभी सदस्य उपस्थित थे. इस दौरान उन्होंने इस गीत के वीडियो को भी देखा और कहा कि शहरवासी समेत देशभर इसे काफी पसंद करेंगे. शहर के युवाओं में काफी प्रतिभा है. उन्हें प्रोत्साहित करने की जरूरत है. सरकार को इसके लिए विशेष पहल करनी चाहिए. शहर के युवा कलाकार पूरे देश में शहर का नाम बढ़ा रहे हैं.
गीत के बोल काफी अच्छे हैं. गीत की शूटिंग झारखंड के विभिन्न मनमोहक स्थानों पर हुई है. इस गीत को झारखंड-बिहार के चर्चित गायक अजीत अमन ने आवाज दी है. वहीं, एल्‍बम के प्रोड्यूसर नेहिस साफ्टवेयर साल्यूशन के चेयरमैन अवनीश श्रीवास्तव हैं. वहीं, इस एल्‍बम को तैयार करने में तिरियो मीडिया प्राइवेट लिमिटेड के चेयरमैन व सिनेमा प्लस के प्रोपराइटर सूर्या सिंह हेंब्रम व जितेंद्र ज्योतिषी का भी सहयोग है. लांचिंग के मौके पर गायक अजीत अमन, सूर्या सिंह हेम्ब्रम, मनोज पांडे, आलोक राज सिंह, अंकेश तिवारी, दीपक लकड़ा, थोर टुडू उपस्थित थे.
अगले सप्ताह होगी देशभक्ति एल्‍बम लांच
गायक अजीत अमन ने बताया कि उनकी टीम द्वारा लगातार सामाजिक मुद्दों पर गीत तैयार कर उसे प्रस्तुत किया जा रहा है. गीत के माध्यम से समाज में एक पॉजिटिव मैसेज देने की पहल है, जिसे लोग भी खूब पसंद कर रहे हैं. 15 अगस्त के मौके पर हमारी टीम द्वारा देशभक्ति एल्‍बम तैयार किया जा रहा है, जिसे अगले सप्ताह लांच की जाएगी. इस एल्‍बम में कई नई चीजों को दिखाया जाएगा.
एल्‍बम तैयार करने वाली टीम

Related Articles

Back to top button