Sports

मनप्रीत सिंह को एशियाई हॉकी महासंघ ने वर्ष का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी चुना

New Delhi : भारतीय कप्तान मनप्रीत सिंह को एशियाई हॉकी महासंघ ने वर्ष 2018 का वर्ष का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी पुरस्कार से सम्मानित किया है. जबकि महिला टीम की स्ट्राइकर लालरेमसियामी को वर्ष की उदीयमान खिलाड़ी का पुरस्कार मिला. मनप्रीत की अगुवाई में भारतीय टीम मस्कट में एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी में अजेय रही थी. भारत को उस टूर्नामेंट में पाकिस्तान के साथ संयुक्त विजेता घोषित किया गया था. उन्होंने टीम को ब्रेडा में एफआइएच चैंपियंस ट्राफी में रजत पदक दिलाने में योगदान दिया था.

भारतीय पुरूष टीम को वर्ष का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन का पुरस्कार भी मिला

अठारह वर्षीय लालरेमसियामी ने महिला टीम की तरफ से विश्व कप 2018 और एशियाई खेलों में प्रभावशाली प्रदर्शन किया था. भारत ने एशियाई खेलों में रजत पदक जीता था. वह ब्यूनसआयर्स में युवा ओलंपिक खेलों में भी खेली थी जिसमें भारतीय टीम रजत पदक जीतने में सफल रही थी. भारतीय पुरूष टीम को वर्ष का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन का पुरस्कार भी मिला. भारतीय टीम भुवनेश्वर में विश्व कप में शीर्ष आठ में पहुंचने वाली एकमात्र एशियाई टीम थी.

इसे भी पढ़ें : श्रीलंका ने दक्षिण अफ्रीका को हराकर इतिहास रचा

Related Articles

Back to top button