
NewDelhi : दिल्ली में आसन्न विधानसभा चुनाव को देखते हुए आप-भाजपा के बीच आरोप-प्रत्यारोप जारी है. इस क्रम में आज दिल्ली भाजपा अध्यक्ष व उत्तर पूर्वी दिल्ली से भाजपा सांसद मनोज तिवारी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर आम आदमी पार्टी पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाया है. मनोज तिवारी ने कहा है कि हम उस घोटाले का आज पर्दाफाश कर रहे हैं, जिसमें दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया शामिल हैं. कहा कि एक आरटीआई रिपोर्ट में ये खुलासा किया गया है कि दिल्ली सरकार ने स्कूलों में कमरे बनावाने के लिए 2000 करोड़ रुपये दिये हैं, जबकि कमरों के निर्माण 892 करोड़ रुपये में ही हो सकता था.
मनोज तिवारी ने शिक्षा मंत्री मनीष सिसोदिया से इस्तीफा मांगा
मनोज तिवारी ने आरोप लगाया कि यह काम दिल्ली सरकार ने 34 ठेकेदारों को दिया, जिसमें उनके रिश्तेदार भी शामिल हैं. इस क्रम में मनोज तिवारी ने दिल्ली के शिक्षा मंत्री मनीष सिसोदिया से इस्तीफे की मांग भी की है. तिवारी ने यह भी कहा कि भाजपा इस मामले में लोकायुक्त से जांच की मांग करेगी.
भाजपा के कार्यकारी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा कि आम आदमी पार्टी जनता के बीच में उपहास का विषय बन गयी है. जान लें कि भाजपा के वरिष्ठ नेता विजय गोयल भी दिल्ली की शिक्षा व्यवस्था पर सवाल उठा चुके हैं. भाजपा का आरोप है कि आम आमदी पार्टी ने दिल्ली में कोई भी काम नहीं किया है. आम आदमी पार्टी ने केंद्र सरकार की योजनाओं को रोकने केअलावा कुछ नहीं किया है.
इसे भी पढ़ेंःझारखंड के तबरेज की हत्या के विरोध में मेरठ में हंगामाः धारा 144 लागू, इंटरनेट सेवाएं बंद




