
Ranchi: राजधानी रांची के मांडर थाने की पुलिस ने सामूहिक दुष्कर्म के सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया हरै. आरोपी के नाम प्रदीप, रोशन, बुलेट और चाईना है. मांडर थाना प्रभारी ने बताया कि बीती देर रात को शादी के कार्यक्रम से लौट रही नाबालिक को चार लोगों ने मिलकर दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया था. नाबालिग के परिवार वालों ने इस घटना की सूचना आज सुबह मांडर थाना पुलिस को दी.
जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए सभी आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. मांडर थाना प्रभारी ने बताया कि गिरफ्तार सभी आरोपी से पूछताछ की जा रही है.
इसे भी पढ़ें:पारा शिक्षकों के मानदेय में हर साल 10 फीसदी की बढ़ोतरी, केस वापस लेगी सरकार




