
Ranchi: मांडर थाना क्षेत्र के जोलहाटोली में एक घर में शॉट सर्किट से आग लग गयी. बिसहाखटनगा पंचायत क्षेत्र में हुये इस हादसे में एक महिला (25 वर्षीय) पंछी उराईन और उसके पुत्र अनुदीप उराँव (4 वर्षीय) की जलने से मौत हो गयी.
बताया जा रहा है कि महिला का पति चेन्नई में काम करता है. उसे घटना की जानकारी दे दी गई है. वहीं पुलिस ने दोनों शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.
इसे भी पढ़ेंःबीजेपी पर सिद्धू की रंगभेद टिप्पणी, कहा- काले अंग्रेजों से देश को निजात दिलाओ
शॉर्ट सर्किट से लगी आग
मिली जानकारी के अनुसार, शुक्रवार की देर रात पंछी उराईन के घर में आग लग गई है. आग इतनी तेज़ी से फैली कि देखते-देखते उसने पूरे घर को अपनी चपेट में ले लिया. जब तक कुछ समझने का समय मिलता तब तक पंछी और उसके पुत्र आग की चपेट में आ गए थे.

इस हादसे में महिला के चार साल के बेटे की जहां मौके पर ही मौत हो गयी. वहीं पंछी उराईन को आसपास के लोगों ने इलाज के लिए हॉस्पिटल में भर्ती कराया. जहां इलाज के दौरान उसकी भी मौत हो गई. घटना के बाद मातम का माहौल है.
हाल के महीने में हुई आग लगने की कुछ घटनाएं
21 फरवरी 2019- रांची के बूटी मोड़ स्थित एसबीआइ बैंक के ब्रांच में आग लगी थी. आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट बतायी गयी.
22 मार्च 2019- ओरमांझी थाना के पास बीएसएनएल टावर कैंपस में देर रात करीब 1.15 बजे भीषण आग लग गयी थी. कैंपस में रखे ऑप्टिकल फाइबर केबल और कवर पाइपों के बंडल में आग लग गयी.
इसे भी पढ़ेंःफिसड्डी निकले नौकरी वाले JPSC के 50 विज्ञापन, सिर्फ फॉर्म भरवाया लेकिन युवा अब भी बेरोजगार
आग पर काबू पाने के लिए ऑड्रे हाउस फायर स्टेशन से 3 और डोरंडा फायर स्टेशन से 2 दमकल को भेजा गया था. घंटों की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया था.
28 मार्च 2019- चान्हो थाना क्षेत्र के चटवल गांव में भीषण आग लग गयी. इस भीषण आग में चटवल गांव के रहने वाले मोहम्मद जसीम का घर जल गया. आग लगने के कारण करीब आठ लाख रुपये से अधिक की संपत्ति जल गयी.
1 अप्रैल 2019- कांटाटोली स्थित यूएनआइ हाइट्स नाम की एक कमर्शियल बिल्डिंग के चौथे तले पर आग लग गयी. जिसमें लाखों की संपत्ति समेत कई महत्वपूर्ण कागजात जलकर खाक हो गये.
9 मई 2019- हिनू स्थित आनंद प्लाजा में आग लगी. जिसके कारण थोड़ी देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया था.शॉर्ट सर्किट के कारण आग लगी थी.
इसे भी पढ़ेंःCSK आठवीं बार IPL फाइनल में, फिर मुकाबला मुंबई इंडियन्स से




